रांची: रांची में रिम्स में आज दो दिवसीय ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स का अधिवेशन शुरू हुआ. जिसमें बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों के विशेषज्ञ शामिल हुए. उद्घाटन में रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने कहा कि मैक्सिलोफेशियल सर्जन ट्रॉमा, ऑर्थोगोनैटिक सर्जरी, कैंसर और क्लेफ्ट लिप जैसी सर्जरी में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. कांफ्रेंस में टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट (TMJ) के बीमारियों और उपचारों पर चर्चा की गई. विशेषज्ञों ने नॉन-सर्जिकल चिकित्सा विधियों और नई तकनीकों के उपयोग पर अपने विचार साझा किए. अगले सत्र में TMJ की आर्थ्रोस्कोपी और ट्रॉमा के विषय पर चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा अंगीक और डॉ. स्वाति शर्मा ने किया. जिसमें डेंटल और मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए.
रिम्स में शुरू हुआ दो दिवसीय मैक्सिलोफेशियल सर्जरी कांफ्रेंस, एक्सपर्ट्स ने दिए टिप्स

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपंचायत में सुविधाओं की कमी, कुपोषण पर ध्यान दे सरकार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

