Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राशन कार्ड की श्रेणी में नही, फिर भी ले रहे कार्ड का मजा, मुख्यमंत्री को किया ट्वीट कर जांच कराने की मांग
    झारखंड

    राशन कार्ड की श्रेणी में नही, फिर भी ले रहे कार्ड का मजा, मुख्यमंत्री को किया ट्वीट कर जांच कराने की मांग

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    । झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर राशन कार्ड जांच कराने की मांग किया है। मुख्यमंत्री को किए ट्वीट में कहा है की रांची समेत राज्यभर में लाखों ऐसे परिवार है, जो राशन कार्ड की श्रेणी में नही है। इसके बावजूद राशन कार्ड का मजा ले रहे है। यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह(सोनू) ने कहा है कि रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे को भी इससे संबंधित पत्राचार किया गया है।

    जिसमें रांची में राशन कार्ड की जांच करने की मांग की है। वहीं, पत्र के हवाले से यह भी जानकारी दी है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस महामारी को लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से टीडीएस की दुकान पर 10 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिया जा रहा है। जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जो लोग राशन लेने की श्रेणी में नहीं आ रहे हैं, वैसे लोग राशन उठाकर बाजार में उसे बेचने का कार्य कर रहे हैं।

    श्री सिंह ने कहा कि वैसे कार्ड धारियों को चिन्हित कर तत्काल उनका कार्ड रद्द करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों को उनके हक का राशन मिल सके।

    • क्या लिखा है मुख्यमंत्री को ट्वीट में

    यूनियन के महामंत्री ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी है। जिसमें बताया है कि जरूरतमंदों का अब तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है। ना ही उन्हें राशन मिल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित वैसे लोग हो रहे हैं, जो मजदूर के साथ साथ अनपढ़ हैं। ऐसे लोग राशन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। लेकिन उन्हें जानकारी के अभाव में राशन नहीं मिल पा रहा है।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत
    Next Article देवघर जिला अंतर्गत मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन 31 मई 2020 तक विस्तारित: उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.