Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएम मोदी के हजारीबाग आगमन को लेकर जनता उत्साहित, राज्य के विकास और भविष्य के लिए इस यात्रा का है विशेष महत्त्व- मनीष जायसवाल
    झारखंड

    पीएम मोदी के हजारीबाग आगमन को लेकर जनता उत्साहित, राज्य के विकास और भविष्य के लिए इस यात्रा का है विशेष महत्त्व- मनीष जायसवाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 02 अक्टूबर 2024 को हजारीबाग आगमन को लेकर गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का निरीक्षण कर जायजा लिया. इससे पहले सभी नेताओं ने झारखंड पुलिस एकेडमी के हेलीपेड और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ग्राउंड का भी अवलोकन किया. कार्यक्रम स्थल मटवारी स्थित गांधी मैदान पंहुचकर सभी ने तैयारी का जायजा लिया. आपको बता दें कि टेंट-पंडाल का कार्य शुरू हो चुका है यहां पहुंचे जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से भी इन्होंने संयुक्त रूप से समन्वय हेतु वार्ता किया.

    कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के पश्चात राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया की झारखंड प्रांत के सभी 6 मंडलों में भाजपा के संगठन के दृष्टि से चल रही परिवर्तन यात्रा के समापन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन हजारीबाग में होने जा रहा है. भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ राज्य की जनता के लिए अपार हर्ष और उत्साह की बात है की उनके प्रिय नेता जिनके हृदय में झारखंड बसता है वो फिर से झारखंड आ रहें हैं निश्चित रूप से जब पीएम मोदी झारखंड आते हैं तो खाली हाथ कभी नहीं आते. झारखंड के लिए हमेशा उपहारों और योजनाओं की सौगात लेकर आते हैं. भाजपा के कार्यकर्ता उनके संबोधन और मार्गदर्शन से इस राज्य में जो एक अराजक सरकार, एक घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली, राज्य को जुटने वाली, राज्य के खनिज संपदा को लूटने वाली, कानून व्यवस्था जिनके शासन काल में पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है ऐसी एक सरकार को उखाड़ फेंकने का एक उत्साह और संकल्प दिलाकर पीएम नरेंद्र मोदी जाने वाले हैं. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की पीएम मोदी के आगमन को लेकर झारखण्ड और विशेषकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता भी आतुर है. उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम में जनसैलाब के रूप में अपनी भागीदारी निभाते हुए हजारीबाग के एक- एक नागरिक को मोदी जी के कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहिए. सांसद श्री जायसवाल ने कहा की मोदी जी का यह हजारीबाग दौरा ऐतिहासिक होगा. उन्होंने कहा की जिस दिन से पीएम नरेंद्र मोदी के हजारीबाग आगमन का घोषणा हुआ है तब से लोग अतिउत्साहित हैं. सौ से अधिक कॉल मुझे आ चुका है लोगों का की मिलाने का कोई जुगाड कीजियेगा. ये पीएम का क्रेज है लेकिन इस राज्य की जनता के लिए वे आ रहें हैं तो कुछ नया सौगात लेकर आएंगे. इंतजार कीजिए 02 अक्टूबर का इस राज्य के विकास और राज्य के भविष्य के लिए पीएम मोदी का यह यात्रा का विशेष महत्त्व है.

    मौके पर विशेषरूप से भाजपा जिला महामंत्री सुनील मेहता, भाजपा नेत्री कुमकुम देवी, टुन्नू गोप, प्रणय वर्मा, अनिल मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, इन्द्रनारायण कुशवाहा, विजय चौधरी, रिंकू वर्मा, शिव प्रजापति, विवेक जोशी, सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

     

    02 अक्टूबर आगमन कर्मवीर सिंह गांधी मैदान नरेन्द्र मोदी प्रदीप वर्मा प्रधानमंत्री भाजपा मनीष जायसवाल महामंत्री राज्यसभा सांसद हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रचार के दौरान पीएम मोदी बोले-कांग्रेस के लाउड स्पीकर का करेंट हुआ कमजोर
    Next Article गिरिडीह में एक लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.