Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हमारी सरकार गिराने की लगातार हुई कोशिश
    झारखंड

    पलामू में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हमारी सरकार गिराने की लगातार हुई कोशिश

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2024Updated:August 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने दर्द और संघर्ष बयां किया. उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे “जमीन माफिया” और “जमीन चोर” कहा गया. इन आरोपों के तहत उन्हें जेल भी भेजा गया. उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर अपने कार्यकाल को कमजोर करने के प्रयासों का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार गिराने की लगातार कोशिशें की गईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं. इसलिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मैं आज यहां जनता के बीच हूं. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को पलामू प्रमंडल के तीन जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार की महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की सौगात देने पहुंचे थे.

    विरोधी दल उठाएंगे धर्म का मुद्दा

    हेमंत सोरेन ने आगामी विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा कि नवंबर-दिसंबर में होने वाले चुनावों में धार्मिक मुद्दा उठाया जाएगा. उन्होंने विरोधी दलों पर लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह के मुद्दे उठाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी ही झारखंड के लोगों के वास्तविक हितैषी है. इस दौरान उन्होंने विपक्ष की युवा आक्रोश रैली पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि विपक्षी दल नौकरी देने में असफल रहे हैं, जबकि उनकी सरकार झारखंड में रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि फौज, रेलवे और बैंक में नौकरियों के अवसर बंद हो गए हैं. लेकिन उनकी सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही है.

    सरकार की उपलब्धियां गिनाई

    मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना और पेंशन योजनाओं की शुरुआत की गई है. इसके अतिरिक्त गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य बच्चों की बेहतर शिक्षा और परवरिश सुनिश्चित करना है. उन्होंने कोरोना काल की भयावह तसवीर की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने हमारे राज्य के लोगों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया गया.

    आरोप झारखंड पलामू भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता रेप-मर्डर मामला : सुप्रीम कोर्ट ने हड़ताली डॉक्टरों को काम पर लौटने का दिया निर्देश
    Next Article 8 संदिग्ध उगलेंगे राज, हिरासत में लेकर पूछताछ कर एटीएस की टीम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.