Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 9:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बढ़ती जनसंख्या पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
    झारखंड

    बढ़ती जनसंख्या पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताई चिंता, जानें क्या कहा

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और इसे वैश्विक चिंता का विषय बताया. बुधवार को नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अशिक्षा, जागरूकता का अभाव और बेटों की चाह जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारण हैं. उन्होंने समाज से दहेज प्रथा के उन्मूलन पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रथा बेटा पाने की इच्छा को प्रबल करती है. उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को सराहा और कहा कि बेटियां भी देश को गौरवान्वित कर रही हैं. इसलिए, हर पुरुष की जिम्मेदारी बनती है कि वह महिलाओं का सम्मान करे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान करे.

    जनसंख्या से बढ़ रहा दबाव

    बन्ना गुप्ता ने अपनी कविता “मानव-मानव से प्यार करे” का भी पाठ किया. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही हैं, लेकिन दबाव लगातार बढ़ रहा है. संसाधनों की पहुंच और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जनसंख्या नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है. स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सहियाओं की सराहना की और उनकी प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया.

    जागरूकता रथ को किया रवाना

    स्वास्थ्य मंत्री, अभियान निदेशक अबु इमरान और अन्य अधिकारियों ने मिशन परिवार विकास अभियान के जागरूकता रथ “सारथी ऑन व्हील” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर राज्य भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों, चिकित्सकों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. अभियान निदेशक अबु इमरान ने कहा कि परिवार नियोजन के लिए जन जागरूकता और शिक्षा दोनों ही आवश्यक हैं. उन्होंने बताया कि मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत 11,083 पुरुष नसबंदी और 6,41,631 महिला बंध्याकरण किए गए हैं. इसके अलावा, 7,08,245 महिलाओं को अंतरा का लाभ मिला है.

    झारखंड की जनसंख्या वृद्धि में सुधार

    परिवार नियोजन कोषांग की स्टेट नोडल पदाधिकारी डॉ. पुष्पा ने बताया कि झारखंड की कुल प्रजनन दर 3.3 से घटकर 2.3 हो गया है. राज्य के निवासी जनसंख्या वृद्धि के प्रति सचेत हैं और नए परिवार नियोजन विकल्पों के कारण उपलब्धियों में वृद्धि हुई है. समारोह में झारखंड ऐड्स कन्ट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक पवन कुमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रशासी पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण किशोर और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए.

    चिंता चिंता का विषय जताई जनसंख्या बन्ना गुप्ता वृद्धि स्वास्थ्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : हवलदार चौहान हेंब्रम हत्याकांड का आरोपी शाहिद चढ़ा हजारीबाग पुलिस के हत्थे, दिल्ली से पकड़ा एसआईटी ने
    Next Article सड़क निर्माण कार्य को बंद कराने से पूर्व तीन उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, छापर में बना रहे थे योजना

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    झारखंड

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.