Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 7:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर BJP की जीत की रणनीति, दिग्गज नेताओं को उतारने की तैयारी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर BJP की जीत की रणनीति, दिग्गज नेताओं को उतारने की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2024Updated:August 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विधानसभा चुनाव: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. पार्टी ने इस बार अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित 28 सीटों पर जीत दर्ज करने की विशेष रणनीति तैयार की है. भाजपा की योजना है कि इन सीटों में से आधे से अधिक पर जीत सुनिश्चित की जाए, और इसके लिए एक विस्तृत रणनीतिक खाका तैयार किया जा रहा है.

    भाजपा के चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधानसभा चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार पार्टी नेताओं के साथ संपर्क कर रहे हैं और आगे की रणनीति पर काम कर रहे हैं. संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल की सीटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

    अर्जुन मुंडा की उम्मीदवारी पर मंथन:

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खिजरी या खरसावां सीट से चुनाव लड़ाने पर विचार चल रहा है. भाजपा की योजना में समीर उरांव, सुदर्शन भगत, दिनेश उरांव, गीता कोड़ा, और सीता सोरेन जैसे पार्टी के प्रभावशाली नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है. सभी एसटी सीटों पर जिलाध्यक्षों द्वारा अनुशंसित नामों पर गहन विचार किया जा रहा है, साथ ही अन्य संभावित नामों पर भी पार्टी का ध्यान है.

    एसटी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची:

    – खिजरी: अर्जुन मुंडा, राम कुमार पाहन, आरती कुजूर, सत्यदेव मुंडा

    – खूंटी: नीलकंठ सिंह मुंडा, जगन्नाथ मुंडा

    – तोरपा: कोचे मुंडा

    – सिमडेगा: श्रद्धानंद बेसरा, राकेश रविकांत प्रधान, लक्ष्मण बड़ाईक

    – कोलेबिरा: अशोक बड़ाईक, सुजान मुंडा, महेंद्र भगत

    – गुमला: सुदर्शन भगत, शिवशंकर उरांव, मिसिर कुजूर

    – बिशुनपुर: समीर उरांव, आशा लकड़ा, अशोक उरांव

    – सिसई: दिनेश उरांव, डॉ अरुण उरांव, किरण माला बाड़ा

    – लोहरदगा: मनीर उरांव, बिंदेश्वर उरांव

    – मांडर: गंगोत्री कुजूर, सन्नी टोप्पो, देवकुमार धान

    – मनिका: हरेकृष्ण सिंह, अवधेश सिंह चेरो

    – घाटशिला: लखन मार्डी, लक्ष्मण टुडू

    – सरायकेला: चंपाई सोरेन, गणेश महली

    – खरसावां: अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा, जवाहर बानरा

    – पोटका: मेनका सरदार, उपेंद्र नाथ सरदार

    – जगरनाथपुर: गीता कोड़ा, मंगल गिलुवा, विपिन पूर्ति

    – मनोहरपुर: गुरुचरण नायक, शिवा बोदरा, रामेश्वर पैसुम

    – चक्रधरपुर: शशि सामड़, मालती गिलुआ, विजय मेलगंडी

    – मझगांव: बड़कुवंर गगराई, भूषण पाठ पिंगुवा, अनिल बिरुली

    – जामा: सीता सोरेन, सुनील सोरेन, सुरेश मुर्मू, विमल मरांडी

    – शिकारीपाड़ा: परितोष सोरेन, अविनाश सोरेन

    – महेशपुर: मिस्त्री सोरेन, दुर्गा मरांडी, देवीधन टुडू, सुफल मरांडी

    – लिट्टीपाड़ा: दानियल किस्कू, साहिब हांसदा, बाबूधन मुर्मू

    – बोरियो: ताला मरांडी, लोबिन हेंब्रम, सूर्य नारायण हांसदा

    – बरहेट: सिमोन मालतो, रेणुका मुर्मू, रवींद्र टुडू

    – तोरपा: कोचे मुंडा, अजित कंडुलना, निखिल कंडुलना

    – तमाड़: रीता मुंडा, देवी दयाल मुंडा, राजा पीटर

    – दुमका: डॉ लुईस मरांडी, गुंजन मरांडी, डॉ अंजुला मुर्मू

    भाजपा की इस व्यापक रणनीति के तहत पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों की एक विस्तृत सूची तैयार की है और चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है.

    BJP रणनीति अर्जुन मुंडा आदिवासी सीटें एसटी सीटें कोल्हान प्रमंडल चुनाव तैयारी झारखंड विधानसभा चुनाव दिग्गज नेता पार्टी चुनाव प्रभारी संताल परगना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
    Next Article DGP अनुराग गुप्ता की बैठक आज झारखंड में कानून व्यवस्था सुधार पर चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.