Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सावन की अंतिम सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चौकस
    जोहार ब्रेकिंग

    सावन की अंतिम सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चौकस

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमकाः पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी के अवसर पर फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर शिवभक्तों का हूजूम उमड़ पड़ा है. बासुकीनाथ नगरी पूरी तरह से केशरियामय नजर आ रही है और बोलबम के नारे से मंदिर का माहौल भक्तिमय हो गया है. अंतिम सोमवारी को लेकर देर रात से ही श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंच रहे हैं. वर्षों बाद सावन के महीने में पांच सोमवार का दुर्लभ संयोग पड़ा और शिव भक्तों ने इस पावन अवसर का जमकर लाभ उठाया.

    बासुकीनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    बासुकीनाथ धाम में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को कतार बद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराकर जलाभिषेक कराया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर संपूर्ण मेला क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मेला क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. सोमवारी की अनुमानित भीड़ को देखते हुए देर रात से ही मंदिर प्रवेश एवं निकास द्वार पर तैनात दंडाधिकारीयों एवं पुलिस बल को चौकस कर दिया गया है. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है जबकि थके हारे एवं कतार में लगे बिना श्रद्धालु 300 रुपये का टोकन कटा कर शीघ्रदर्शनम सुविधा के तहत सीधे मंदिर में प्रवेश कर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं.

    वहीं भागलपुर के बरारी घाट से हंसडीहा के रास्ते बिना रुके गंगाजल लेकर आने वाले डाक बम भी भारी संख्या में बासुकीनाथ पहुंच रहे हैं. डाक बम कांवरियों को जलार्पण के लिए सीधे मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है. बासुकीनाथ धाम में पूजा अर्चना के लिए दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु काफी संतुष्ट नजर आए. श्रद्धालुओं ने बताया कि बासुकीनाथ धाम में प्रशासन की अच्छी व्यवस्था है और बिना किसी परेशानी के सुगमता पूर्वक भोलेनाथ को जलार्पण कर रहे हैं. वहीं नेपाल से आए श्रद्धालु ने बताया कि हम लोग वर्षों से सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा धाम उसके बाद फिर बासुकीनाथ आते हैं. इस बार की व्यवस्था काफी अच्छी है और हम लोग सुगमता पूर्वक जलार्पण कर काफी खुश हैं.

     

    अंतिम सोमवारी केशरियामय गंगाजल जलाभिषेक डाक बम नेपाल पुलिस सुरक्षा बासुकीनाथ धाम बोलबम भागलपुर मंदिर व्यवस्था शिवभक्त शीघ्रदर्शनम श्रद्धालु सावन माह सीसीटीवी कैमरे हंसडीहा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्षाबंधन के मौके पर परिवार में मातम रसगुल्ला खाने के दौरान किशोर की मौ’त
    Next Article लातेहार लोध जलप्रपात के उफान से दो पर्यटक फंसे, सुरक्षाकर्मियों की मेहनत से बचाई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.