धनबाद: झरिया के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री सह जमसं नेता बच्चा सिंह का निधन हो गया. बच्चा सिंह के निधन की खबर से धनबाद कोयलांचल में शोक की लहर दौड़ गयी. स्वर्गीय मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई थे. वह जिंदगी भर मजदूर हित के लिए जनता मजदूर संघ के बैनर तले लड़ते रहे. जून माह में बाथरूम में पांव फिसल जाने पर गिर गए थे. ईलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था. उस वक्त कुल्हा टूटा था, बाद में वापस धनबाद लाया गया. पिछले चार दिनों से धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे. बता दें कि झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री रह चुके हैं. 2000 से 2004 तक के सत्र में झारखंड के मंत्री रह चुके हैं. बच्चा सिंह डोमिसाइल आंदोलन के सपोर्ट में भी थे
पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन, शोक की लहर

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

