Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, मापदंडों पर नहीं उतरा खरा
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, मापदंडों पर नहीं उतरा खरा

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2024Updated:July 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग टूट गई. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता. एक सवाल के जवाब में मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इससे पहले देश के कुछ राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है. विशेष श्रेणी का दर्जा राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) द्वारा दिया जाता है. इसके लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं, जिन पर बिहार बिल्कुल भी खरा नहीं उतरता. इसके बाद बिहार के 13 करोड़ लोगों का सपना टूट गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव समेत राज्य के सभी दलों के नेता बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे. जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी मानसून सत्र शुरू होने से पहले एनडीए की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है. इसके अलावा आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी सोमवार को राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जवाब के बाद यह मांग खत्म होती दिख रही है.

    कल भी उठाई थी मांग

    जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने 22 जुलाई से शुरू हो रहे बजट सत्र से एक दिन पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई थी. सर्वदलीय बैठक में जेडीयू ने खास तौर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी. इस संबंध में राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार वर्ष 2005 से ही बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं. विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर उस राज्य को विकास कार्यों पर खर्च के लिए केंद्र सरकार से अच्छी रकम मिलती है. हम बार-बार विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करेंगे. लेकिन, जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता, तब तक हमें अतिरिक्त राशि दी जानी चाहिए.

    दर्जा बिहार मानसून सत्र लोकसभा विशेष राज्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड पैसेंजर्स एसोसिएशन के सचिव ने रेल व वित्त मंत्री को लिखा पत्र, स्वीकृत योजनाओं की राशि उपलब्ध कराए सरकार
    Next Article तीन करोड़ कैश और 3100 डॉलर के साथ एक गिरफ्तार, जानें किसे देने जा रहा था पैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.