Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सत्ता का भूखा है सोरेन परिवार : शिवराज सिंह चौहान
    झारखंड

    सत्ता का भूखा है सोरेन परिवार : शिवराज सिंह चौहान

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     

    रामगढ़ : गठबंधन की सरकार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रही है. झारखंड में बालू,  खनिजों, संसाधनों, सरकारी योजनाओं में लूट मची हुई है. यहां ऐसी सरकार है जिसने एक भी वादा नहीं निभाया. बेरोजगारों को नौकरी का आता-पता नहीं, पेपर लीक में उनका भविष्य तबाह कर दिया है. बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया, लोगों को 6 महीने से पेंशन नहीं मिली. योजनाओं की घोषणाएं होती है, लेकिन लाभ नहीं. केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने यह बातें रामगढ़ में कही. वे रामगढ़ में जिला भाजपा की बैठक में बोल रहे थे. शिवराज ने कहा सोरेन परिवार सत्ता का भूखा है. भाजपा प्रदेश में कुशासन का अंत करेगी और फिर से सुशासन स्थापित करेगी.

     

    चंपई सोरेन का क्या दोष था ?

     

    शिवराज ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं. हमने झारखंड में लोकसभा की 14 में से 9 सीटें जीती हैं. हम राज्य के 52 विधानसभा सीटों पर आगे हैं. प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है कि झारखंड से गठबंधन को उखाड़ कर फेंकना है और भारतीय जनता पार्टी को लाना है. उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन का दोष क्या था, कोई यह तो बता दे. उनको पहले मुख्यमंत्री बनाया और फिर हटा दिया. यह चंपई सोरेन का अपमान है.

     

    झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो प्रदेश बन जाएगा बंगाल : मनीष जायसवाल

     

    बैठक को संबोधित करते हुए हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जयसवाल ने कहा की देश के चुनिंदे नेताओं में शुमार शिवराज सिंह चौहान का चुनाव प्रभारी बनकर हमारे बीच आना हीं हमारी उपलब्धि है. कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव को भी हमें एक चैलेंज के रूप के लेना है और मामा जी के अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए झारखंड विधानसभा में भी जीत का परचम लहराना है. उन्होंने बंगाल में उत्पन्न परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा की अगर आगामी विधानसभा में झारखंड में भाजपा की सरकार नही बनती है तो झारखंड को भी बंगाल बनने से कोई रोक नहीं सकता.

    चौहान बैठक भाजपा रामगढ़ लोकसभा शिवराज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में राजद ने मनाया 28वां स्थापना दिवस
    Next Article बोकारो में चोरो ने मंदिर से संतोषी मां की मूर्ति की चोरी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.