Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने बागेश्वरधाम पहुंचे लोग, कई जिलों से बुलानी पड़ी पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने बागेश्वरधाम पहुंचे लोग, कई जिलों से बुलानी पड़ी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के बाद अब मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन की सांसे फूल गई हैं. इसकी वजह प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जयंती है. 4 जुलाई को धीरेंद्र शास्त्री की जयंती मनाने के लिए देशभर से लाखों लोग छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं. बाबा के भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है. इतना ही नहीं भीड़ कंट्रोल करने के लिए आसपास के 4 जिलों की फोर्स बुलाई है.

    छतरपुर एसएसपी आगमन जैन ने बताया, बागेश्वर धाम में 250-300 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके साथ ही अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है. इसमें पड़ोसी जिले रीवा, पन्ना, टीकमगढ़ और सागर का पुलिस बल भी शामिल है. बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की जयंती कार्यक्रम में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. इसके साथ ही बागेश्वर धाम की बात करें तो वहां आयोजकों की ओर से मंच भी सजा दिया गया है. जयंती कार्यक्रम के पोस्टर और बैनर एक दिन पहले ही लगा दिए गए थे. इतना ही नहीं, हजारों भक्तों ने उस टिनसेट पर कब्जा कर लिया है, जहां जन्मोत्सव कार्यक्रम होना है.

    बाबा बागेश्वर ने की भक्तों से अपील

    फिलहाल बागेश्वर धाम में भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस और प्रशासन के लिए काफी मुश्किल है, ताकि कोई दुर्घटना न हो. हालांकि, बागेश्वर बाबा ने एक वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने सभी भक्तों से घर पर रहकर ही जन्मोत्सव मनाने की अपील की है. इसके बावजूद, जन्मोत्सव से पहले ही बागेश्वर धाम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है और लोग जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली-मुंबई से बाबा की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं. बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का पूरा नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है. वे मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी हैं और सभाओं में धार्मिक कथा वाचन करते हैं. धीरेंद्र का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था.

    जन्मदिन धीरेंद्र शास्त्री बाबा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में एकबार फिर हेमंत सरकार, राज्य के 13वें सीएम के रूप में ली शपथ
    Next Article हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन से सड़कें बंद, बचाव कार्य जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.