Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में एकबार फिर हेमंत सरकार, राज्य के 13वें सीएम के रूप में ली शपथ
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में एकबार फिर हेमंत सरकार, राज्य के 13वें सीएम के रूप में ली शपथ

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजभवन स्थित बिरसा मंडप में हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के सीएम के रूप में शपथ ली. राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रुप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई. बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले हेमंत सोरेन का काफिला राजभवन पहुंच गया था. हेमंत सोरेन के काफिले के साथ पूर्व मंत्री बेबी देवी, बादल पत्रलेख, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक इरफान अंसारी, सांसद सरफराज अहम सहित कई नेता राजभवन पहुंचे हुए हैं.

    गुरुवार सुबह राजभवन से मिला था आमंत्रण

    इससे पहले गुरुवार सुबह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत इंडी गठबंधन के नेता रांची स्थित राजभवन पहुंचे थे. राजभवन के आमंत्रण पर ये लोग पहुंचे थे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया. इसके बाद गुरुवार को ही शाम में हेमंत सोरेन को शपथ दिलाने के लिए राजभवन से आमंत्रण मिला. बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कल 3 जुलाई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. वहीं अपने समर्थन में विधायकों की पूरी लिस्ट उन्हें सौंपी थी.

    जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा था. वहीं उनके इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन को विधायक दल का नेता चुनते हुए नई सरकार के गठन का दावा पेश किया गया था. चंपाई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी. पांच महीने उन्होंने सरकार चलाई. 28 जून को जेल से हेमंत सोरेन के बाहर आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही सत्ता परिवर्तन होगा. और हुआ भी ऐसा ही.

    ग्रहण राज्याल शपथ सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी मिले टी-20 विश्वकप विजेता टीम से, बीसीसीआई अधिकारियों ने भेंट की जर्सी
    Next Article धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने बागेश्वरधाम पहुंचे लोग, कई जिलों से बुलानी पड़ी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    आदिवासी

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.