Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»कोडरमा के एक होटल में हुई गोलीबारी, दो युवकों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    कोडरमा के एक होटल में हुई गोलीबारी, दो युवकों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: जिला मुख्यालय स्थित बाघीटांड के एक होटल में शनिवार रात 8 बजे गोलीबारी की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बाघीटांड में रांची पटना रोड के किनारे स्थित शांति होटल में हुई. शाम में हुए झड़प और विवाद के बाद रात के लगभग 8 बजे अपराधियों ने गोलीबारी की जिसमें अमजार उर्फ राजन (32), पिता रेयाज उद्दीन जलवाबाद निवासी और नसीम (40) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

    घटना के बाद इनमें एक को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि घटना को अंजाम बाद सभी अपराधी बिहार की तरफ भाग गए. सुत्रों के अनुसार शाम को खाने के बाद विवाद हुआ था. जिसके बाद अपराधी वहां से निकल कर तिलैया गए और फिर वापस आकर घटना को अंजाम दिया.

    अपराधियों ने इस दौरान 5-6 गोली मार कर दो युवकों की हत्या कर दी. दोनों युवक होटल के कर्मी बताए जा रहें हैं. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पटना रांची रोड को जाम कर दिया था. वहीं पुलिस ने कोडरमा घाटी में अपराधियों की गाड़ी बरामद कर ली है. साथ ही घटना के तीन घंटे बाद पुलिस की तत्परता से पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    गिरफ्तार गोलीबारी मर्डर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 23 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, रेल कर्मी की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.