Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 1:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कल्पना सोरेन ने ली विधानसभा सद्स्य के रूप में शपथ, सीएम समेत कई मंत्री रहे मौजूद
    झारखंड

    कल्पना सोरेन ने ली विधानसभा सद्स्य के रूप में शपथ, सीएम समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने झारखंड विधानसभा के सद्स्य के रूप में शपथ ली. झारखंड विधानसभा में स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने शाम 5 बजे अपने कार्यालय में कल्पना सोरेन को विधानसभा सद्स्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद थे.

    ऐतिहासिक जीत के साथ शुरू की राजनीतिक पारी

    कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत की है. कल्पना भाजपा के प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 27149 वोटों से उपचुनाव हराकर विधायक बनी हैं. हालांकि उन्होंने राजनीति में सक्रीय रूप से अपना कदम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद ही रख दिया था. लोकसभा चुनाव के दौरान वे इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ समन्वय बैठाकर पूरी रणनीति के साथ चुनाव प्रचार के लिए उतरीं. उन्होंने पूरे प्रदेश में इंडी गठबंधन के नेताओं के पक्ष में सभा की. गांडेय विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुआ था.

    सिर्फ 6 महीने का होगा कार्यकाल

    कल्पना सोरेन का विधायक के रूप में कार्यकाल सिर्फ छह महीने तक का ही होगा. दरअसल मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में पूरा होगा. इससे पहले ही नई विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2024 में होंगे. बतौर विधायक कल्पना के पास काम करने के लिए अक्टूबर से पहले का समय सिर्फ तीन-चार महीने होंगे. विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होगी. आदर्श आचार संहिता के दौरान उनके पास काम करने के मौके कम होंगे.

    मॉनसून सत्र में साथ दिख सकते हैं हेमंत-कल्पना

    संभावना है कि विधानसभा के मॉनसून सत्र में पति हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन एक साथ दिख सकते हैं. कल्पना मॉनसून सत्र में पहली बार बतौर विधायक सदन में जाएंगी. वहीं अगर हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में रहते हुए विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने की इजाजत मिलती है तो भी पत्नी के साथ सदन में दिखेंगे.

    कल्पना सोरेन गाँडेय विधानसभा विधायक शपथ सद्स्यता स्पीकर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर HC में सुनवाई, कपिल सिब्बल ने कहा-सिविल मैटर को क्रिमिनल मैटर बना रही ईडी
    Next Article नगर आयुक्त से मिले लाइट हाउस के लाभुक, फ्लैट में जल्द शिफ्ट कराने की मांग की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.