Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»भाजपा सांसदों ने हल्द्वानी की घटना को बताया षडयंत्र, दंगाइयों पर की कड़ी कार्रवाई करने की  मांग
    क्राइम

    भाजपा सांसदों ने हल्द्वानी की घटना को बताया षडयंत्र, दंगाइयों पर की कड़ी कार्रवाई करने की  मांग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हल्द्वानी : भाजपा सांसदों ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा को साजिश बताया है. शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने कहा कि हल्द्वानी में हुई हिंसा एक साजिश प्रतीत होती है और इसके लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. पार्टी के एक सांसद ने तो दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी करने की मांग की.

    पहाड़ी राज्य में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा, ‘‘हल्द्वानी की घटना एक साजिश है. बम, देशी पिस्तौल और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया और सरकारी अधिकारियों और पुलिस पर हमला किया गया. दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश होना चाहिए… उनके साथ नरमी बरतने की कोई जरूरत नहीं है.” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार को हर घर की तलाशी लेनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

    राज्यसभा सांसद बृजलाल ने मदरसे को ढहाए जाने को उचित कदम बताया. उन्होंने कहा, ‘‘अतिक्रमण हटाना सही है. पहाड़ों पर भी उन्होंने मजार (मजार) बनाए हैं….” उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती. उनके जिन नेताओं ने इसकी योजना बनाई उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में डाल दिया जाना चाहिए और उत्तराखंड सरकार निश्चित रूप से ऐसा करेगी. एक साजिश है. यह अपने आप नहीं हुआ होगा. उन्होंने गोली न चलाने के लिए उत्तराखंड पुलिस की सराहना की.”

    भाजपा सांसद अशोक बाजपेयी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और संभावित साजिश करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, यह साजिश लगती है क्योंकि अतिक्रमण उच्चतम न्यायालय के आदेश के आधार पर हटाया गया था. बड़े पैमाने पर पथराव, पेट्रोल बम और गोलियां चलाई गई. पुलिसकर्मियों को चोट लगी है, सख्त कार्रवाई की जरूरत है.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दल अराजक तत्वों को पनाह दे रहे हैं.

    भाजपा के दिनेश शर्मा ने कहा, ‘‘कुछ अराजकतावादी तत्व हैं, और कुछ राजनीतिक लोग हैं जो उन्हें संरक्षण देते हैं. वे शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी यहां केंद्र में हैं और जहां भी भाजपा सरकार है और जो लोग दंगा करते हैं या दंगा भड़काते हैं…उनकी पीढ़ियां कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने के परिणाम को याद रखेंगी.”

    इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने हिंसा के लिए भाजपा द्वारा किए गए ध्रुवीकरण को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘‘जब इरादा सिर्फ ध्रुवीकरण होता है तो यही होता है… कर्फ्यू लगाया जाता है. मणिपुर की घटनाओं को देखिए. हर राज्य में भाजपा ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जहां उसे ध्रुवीकरण का फायदा मिलेगा. उनका आजमाया हुआ मॉडल वोटों के लिए लोगों का ध्रुवीकरण करना है.” चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि गृह मंत्री संज्ञान लेंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘अगर पुलिस पर हमला किया गया है तो यह शर्मनाक है, यह दिखाता है कि भाजपा शासित राज्यों में कितनी गुंडागर्दी चल रही है.”

    Arson Country Haldwani johar live news stone pelting Uttarakhand Violence आगजनी उत्तराखंड जोहार लाइव न्यूज़ देश पथराव हल्द्वानी हिंसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी से
    Next Article ED पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु से 4 दिन और करेगी पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.