Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 4:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»गूगल पर फर्जी नंबर डालकर उड़ा लेते थे लोगों की जमा-पूंजी, देवघर पुलिस ने दबोचे 3 साइबर अपराधी
    क्राइम

    गूगल पर फर्जी नंबर डालकर उड़ा लेते थे लोगों की जमा-पूंजी, देवघर पुलिस ने दबोचे 3 साइबर अपराधी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 9, 2026Updated:June 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग खुद को अलग-अलग कंपनियों और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बारीकी कर तीनों को गोपनीय लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गूगल और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर देते थे। जब किसी ग्राहक को बैंकिंग, पेमेंट ऐप या ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी कोई समस्या होती थी और वह इन नंबरों पर संपर्क करता था, तो ठग खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर बातचीत शुरू कर देते थे। इसके बाद वे लोगों को कैशबैक, रिवॉर्ड प्वाइंट या तकनीकी सहायता का झांसा देकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे।

    सरकारी योजनाओं के नाम पर भी चल रहा था खेल

    सिर्फ कस्टमर केयर ही नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं के नाम पर भी लोगों को ठगा जा रहा था। आरोपी पीएम किसान योजना समेत अन्य योजनाओं से जुड़े फर्जी लिंक भेजते थे और लोगों को लाभ दिलाने का झांसा देते थे। कई मामलों में वे बैंक कार्ड या क्रेडिट कार्ड को अनब्लॉक कराने के नाम पर भी लोगों से जानकारी और पैसे ऐंठते थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अब जब्त मोबाइल और सिम कार्ड की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

    पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

    पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी या बैंक का कस्टमर केयर नंबर केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें। इंटरनेट पर दिखने वाले हर नंबर पर भरोसा न करें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, बैंक डिटेल्स, एटीएम या क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। देवघर लंबे समय से साइबर अपराध के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में पुलिस लगातार अभियान चलाकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की चेतावनी, 3 दिन में काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की चेतावनी, 3 दिन में काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई
    Next Article तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका

    Related Posts

    झारखंड

    तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका

    June 9, 2026
    गढ़वा

    मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की चेतावनी, 3 दिन में काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई

    June 9, 2026
    कोर्ट की खबरें

    अंकुश शर्मा हत्याकांड में CCTV फुटेज नहीं दिखा सकी पुलिस, दो आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी

    June 9, 2026
    Latest Posts

    तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका

    June 9, 2026

    गूगल पर फर्जी नंबर डालकर उड़ा लेते थे लोगों की जमा-पूंजी, देवघर पुलिस ने दबोचे 3 साइबर अपराधी

    June 9, 2026

    मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की चेतावनी, 3 दिन में काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई

    June 9, 2026

    अंकुश शर्मा हत्याकांड में CCTV फुटेज नहीं दिखा सकी पुलिस, दो आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी

    June 9, 2026

    फर्जी कस्टमर केयर नंबर और क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने 3 को दबोचा

    June 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.