Pakur : पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र सोलागढ़िया में 27 अक्टूबर 2025 को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने जियाउल शेख, उनके पुत्र शोएब अख्तर और अलाउद्दीन शेख को गिरफ्तार किया है।
एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि इस घटना में कासिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हुए थे। गोलीकांड के सिलसिले में नगर थाना में केस संख्या 275/25 दर्ज की गई थी।
जांच के लिए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों को 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि गोलीकांड का मुख्य कारण जमीन के लेन-देन को लेकर विवाद था। घायल कासिम अंसारी जमीन ब्रोकर हैं और इसी को लेकर आरोपियों के बीच विवाद उभर आया था। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ने संकेत दिया है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
Also Read : घाटशिला उपचुनाव: 8वें राउंड में सोमेश सोरेन की 11,280 वोटों से बढ़त
Also Read : Grokipedia का नाम बदलेगा, एलन मस्क ने की पुष्टि
Also Read : घाटशिला उपचुनाव: सातवें राउंड में झामुमो के सोमेश सोरेन की 7,762 वोटों से बढ़त

