Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»ये 5 तरह के नाखून बताते हैं आपकी सेहत के बारे में, रंग और बनावट से जानें क्या है बीमारी
    स्वास्थ्य

    ये 5 तरह के नाखून बताते हैं आपकी सेहत के बारे में, रंग और बनावट से जानें क्या है बीमारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नाखून शरीर के डेड सेल्स कहलाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि नाखूनों के रंग और बनावट से आप अपनी सेहत के बारे में जान सकते हैं. नाखून के बदलते रंग बताते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ नहीं है. वह अंदर ही अंदर कई तरह की बीमारियों से जूझ रहा है. महिलाएं अपने नाखूनों का खास ख्याल रखती हैं लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए कि नाखूनों का ख्याल सिर्फ बाहर से ही रखने से नहीं होगा इसके लिए आपको शरीर को पोषित (Nutrients) करना होगा. अपने नाखूनों पर ध्यान देकर आप किसी भी तरह की गंभीर बीमारी से बच सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे नाखून आपकी हेल्थ के बारे में बता सकते हैं.

    टूटे नाखून

    ब्रिटल नेल्स या फिर नाखूनों का बार-बार टूटना इस बात का संकेत देता है कि आपके नाखून कमजोर हो चुके हैं. नाखून की ये स्थिति बताती है कि आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो गई है. जब नाखून तिरछे ढंग से टूटते हैं तो इसे ओनिकोस्चिजिया कहतें हैं. वहीं नाखून जब बढ़ने वाली दिशा में ही टूटते हैं तो इसे ओनीकोरहेक्सिस कहते हैं. नाखूनों के टूटने का मतलब शरीर का कमजोर होना है.

    फीके ​नाखून
    नाखून के रंग का फीका पड़ जाना उम्र बढ़ने का सामान्य संकेत देता है. अधिकतर समय 60 साल से अधिक उम्र के ज्यादातर लोगों के नाखून फीके पड़ जाते हैं. हालांकि कम उम्र में फीके नाखून का मतलब शरीर में किसी न किसी बीमारी का दस्तक देना है. शरीर में खून की कमी होना, कुपोषण, लीवर की बीमारी या फिर हार्ट संबंधी बीमारियों के चलते नाखून फीके पड़ जाते हैं.

    सफेद नाखून
    कई बार उंगलियों पर चोट लगने पर नाखून सफेद हो जाते हैं लेकिन अगर आपके सभी नाखून धीरे-धीरे सफेद हो रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपका शरीर स्वस्थ नहीं है. इस तरह के नाखून लीवर से जुड़ी बीमारी, क्रॉनिक किडनी डिजीज और कंजेस्टिव हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का संकेत देते हैं.

    पीले नाखून
    पीले नाखून ज्यादातर फंगल इंफेक्शन की वजह से होते हैं. इस तरह के नाखून सोरायसिस, थायराइड और डायबिटीज के संकेत देते हैं. येलो नेल सिंड्रोम (YNS) नामक एक दुर्लभ बीमारी उन लोगों में पाई जाती हैं जिन्हें फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या होती है या फिर जिनके हाथ-पैरों में अक्सर सूजन रहती है. वहीं शरीर में विटामिन ई की कमी से भी नाखून पीले हो जाते हैं.

    नीले नाखून
    नाखून के नीले पड़ जाने के कई कारण हो सकते हैं. इसे ब्लू पिगमेंटेशन नेल्स कहा जाता है. आमतौर पर ये चांदी के ज्यादा संपर्क में रहने की वजह से हो जाता है. मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल दवाएं, दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाली दवाएं और लीवर से संबंधित दवाएं भी ब्लू पिगमेंटेशन का कारण बन सकती हैं. HIV के मरीजों के नाखून भी नीले पड़ जाते हैं.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article13 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट,एक जवान गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.