Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Nov, 2025 ♦ 10:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का आगाज आज, ईडन गार्डन में भिड़ेंगी दोनों टीमें
    खेल

    भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का आगाज आज, ईडन गार्डन में भिड़ेंगी दोनों टीमें

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 14, 2025Updated:November 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज सुबह 9:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले टॉस सुबह 9 बजे होगा। भारतीय टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल पहली बार एक साथ प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं।

    बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका अजेय

    टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने अब तक एक भी टेस्ट नहीं हारा है। टीम ने 10 में से 9 टेस्ट जीते हैं और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। इस साल जून में कंगारू टीम को हराकर अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता था। दिल्ली में हुए धमाके के बाद कोलकाता पुलिस ने स्टेडियम और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है।

    हेड-टु-हेड रिकॉर्ड: साउथ अफ्रीका आगे, लेकिन भारत में वर्चस्व टीम इंडिया का

    भारत और साउथ अफ्रीका अब तक 44 टेस्ट खेल चुके हैं। इसमें साउथ अफ्रीका ने 18 और भारत ने 16 मैच जीते हैं, जबकि 10 मुकाबले ड्रॉ रहे। हालांकि, अफ्रीकी टीम पिछले 15 साल से भारत में टेस्ट जीत नहीं पाई है। भारत में उनकी आखिरी जीत 2010 में आई थी। इसके बाद खेले गए 8 टेस्ट में भारत ने 7 जीते और एक ड्रॉ रहा।
    भारत ने होम ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 11 जीते, 5 हारे और 3 ड्रॉ रहे। पिछली टेस्ट सीरीज (2023-24) दक्षिण अफ्रीका में खेली गई थी, जो 1-1 से बराबर रही।

    संभावित प्लेइंग-11

    भारत:
    यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

    साउथ अफ्रीका:
    ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरिने (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा

    Also Read : झारखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में 8–9 डिग्री पहुंचा तापमान

    The India-South Africa Test series begins today with the two teams clashing at Eden Gardens. ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगी दोनों टीमें भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का आगाज आज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में 8–9 डिग्री पहुंचा तापमान
    Next Article बिहार चुनाव 2025 : NDA आगे, सहयोगी दलों ने दिखाई दमदारी—चिराग, मांझी और कुशवाहा का खाता खुला

    Related Posts

    खेल

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल, ईडन गार्डन्स में सुरक्षा कड़ी

    November 13, 2025
    खेल

    चोट से उबरकर हार्दिक पांड्या करेंगे मैदान पर धमाका

    November 13, 2025
    खेल

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    November 14, 2025

    गिरिडीह में बुजुर्ग महिला का कटा सिर घर से दूर मिला, धड़ अंदर

    November 14, 2025

    Delhi Blast : सुरक्षाबलों ने पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी का घर उड़ाया

    November 14, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : जेएमएम के सोमेश सोरेन सबसे आगे, तीसरे नंबर पर भाजपा के बाबूलाल सोरेन

    November 14, 2025

    बिहार चुनाव 2025: सुबह 9 बजे तक एनडीए 111 सीटों पर आगे, डिप्टी सीएम ने की पूजा-अर्चना

    November 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.