Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : मेला देखकर लौट रहे मुखिया पति को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, पुरानी रंजिश के कारण हुआ हमला
    झारखंड

    गुमला : मेला देखकर लौट रहे मुखिया पति को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, पुरानी रंजिश के कारण हुआ हमला

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमलाः सदर थाना क्षेत्र के केसीपारा चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने अंबोआ पंचायत के मुखिया सीता देवी के पति सह
    पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडार मीठू गोप पर गोली चलाई. गोली मीठू के बाएं हाथ में लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मीठू को आनन फानन में गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, मीठू के समर्थकों ने शक के आधार पर विरोधी के घर पर धावा बोल दिया और तीन महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की.

    मीठू गोप ने बताया कि अंबोआ मेला देखने गए थे. मेला देखकर लौट रहे थे तो इस दौरान संतोष पंडित के दुकान के बाहर
    बैठ गए. इसी दौरान हथियारबंद अपराधी पहुंचा और मेरे ऊपर फायरिंग की. लेकिन पहला गोली मिस फायर हो गया. इसके
    बाद दूसरी गोली चलाई, जो हाथ में लगी. उन्होंने कहा कि घायल होने के बाद भागने लगा. लेकिन कुछ दूर तक अपराधी
    पीछा किया. मीठू गोप ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि पुरानी रंजिश और मुखिया चुनाव में हुए जीत के कारण हमला
    किया गया है.

    बता दें कि मीठू गोप पूर्व में पीएलएफआई का एरिया कमांडर था. साल 2016 में जेल गया और 2018 में जेल से निकलने के बाद समाज के मुख्य धारा में शामिल हो गया और जीविकोपार्जन करने लगा. वहीं, घटना के बाद मीठू के परिजनों ने गांव के ही बिट्टू साहू के घर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया. इस हमले में बिट्टू की पत्नी एतवारी देवी, उसकी बेटी पूजा कुमारी और अनुका कुमारी को घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल तीनों महिलाओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि एतवारी देवी और पूजा कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. एतवारी देवी ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग घर पर थे, जबकि पति बिट्टू साहू राउरकेला मजदूरी करने गए है. इसी दौरान संजय टाइगर, काड़ा गोप, अमित गोप सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने घर पर धावा बोल दिया और लाठी डंडे से मारपीट की.

    सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मुखिया पति मीठू गोप को गोली लगी है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. उन्होंने
    कहा कि आपसी रंजिश में गोली मारी गई है. इस घटना के विरोध में एक परिवार पर हमला कर तीन महिलाओं को घायल
    कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्राथमिकी दर्ज होनेके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article27 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article कोडरमा: टनकुप्पा स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी, परिचालन बाधित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.