Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»तीन दिन से लापता महिला का श’व घर की छत पर बोरे में मिला
    क्राइम

    तीन दिन से लापता महिला का श’व घर की छत पर बोरे में मिला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kaimur : बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। तीन दिन से लापता चांदनी देवी का शव उनके ही घर की छत पर बने एक कमरे में प्लास्टिक के बोरे में ठूंसा हुआ मिला। घर में सफाई के दौरान तेज दुर्गंध से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। इस घटना से गांव में आक्रोश और डर का माहौल है।

    शव के पास खून के धब्बे

    मिली जानकारी के अनुसार कुदरा थाना क्षेत्र के जरुहा गांव निवासी प्रजापति मिश्रा की पत्नी चांदनी देवी शनिवार से लापता थीं। सोमवार सुबह सफाई के दौरान दुर्गंध आने पर परिवार वालों ने छत के कमरे में जांच की, जहां बोरे में चांदनी का शव मिला। शव के पास खून के धब्बे भी थे। परिजनों ने तुरंत मोहनिया पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

    चांदनी के पति प्रजापति मिश्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि लापता होने की शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और परिवार के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। प्रजापति ने कहा कि उन्होंने पत्नी का मोबाइल नंबर और अन्य सुराग दिए थे, लेकिन पुलिस ने ढंग से कार्रवाई नहीं की।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। शव को बोरे में छुपाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच के लिए FSL टीम बुलाई गई है। डीएसपी ने कहा कि सभी पहलुओं से जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

    इलाके में गुस्सा और मातम

    इस घटना से मोहनिया, जरुहा और आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। लोग दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। गांव में मातम का माहौल है। यह हत्याकांड जिले में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। पुलिस का दावा है कि जांच तेजी से चल रही है।

    Also Read : RBI भर्ती 2025 : 120 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख कल, जल्द करें अप्लाई

    Body of woman missing for three days found in a sack on the roof of the house Crime news Kaimur Crime News sensational murder case in Kaimur: Body of woman missing for three days found in a sack on the roof of the house कैमूर क्राइम न्यूज़ कैमूर में सनसनीखेज हत्याकांड : तीन दिन से लापता महिला का शव घर की छत पर बोरे में मिला क्राइम न्यूज तीन दिन से लापता महिला का शव घर की छत पर बोरे में मिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में खुला कंपोजिट कंट्रोल रूम, 113 CCTV कैमरों से होगी निगरानी
    Next Article रसोई में मिला 9 फीट लंबा अजगर, इलाके में मचा हड़कंप

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026
    क्राइम

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.