Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Nov, 2025 ♦ 6:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राजधानी में हवा का हाल बेहाल, तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण स्तर
    देश

    राजधानी में हवा का हाल बेहाल, तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण स्तर

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 2, 2025Updated:November 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार को राजधानी के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ स्तर पर पहुँच गया। एम्स और आसपास के क्षेत्रों में AQI 421 तक पहुँच गया, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 245 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता था।

    CPCB के मॉनिटरिंग स्टेशनों की रिपोर्ट के मुताबिक, आरके पुरम में 421, रोहिणी में 415, चांदनी चौक में 414 और द्वारका सेक्टर-8 में 407 का AQI दर्ज किया गया। सिरीफोर्ट और पंजाबी बाग में 403, ओखला फेज-2 में 382, पटपड़गंज में 378, मंदिर मार्ग में 367 और लोधी रोड में 364 का AQI रिकॉर्ड किया गया। आईटीओ 312 और आनंद विहार 298 पर था, जबकि अलीपुर 258 के स्तर पर दर्ज हुआ। आंकड़ों से स्पष्ट है कि राजधानी के अधिकतर इलाके ‘बहुत खराब’ या ‘गंभीर’ श्रेणी में हैं।

    प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों ने शहर में ट्रकों पर पानी के स्प्रिंकलर और धूल नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। इसके अलावा, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में BS-III और उससे कम मानक वाले कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके लगातार ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं। इस दौरान ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-2 (GRAP-2) के नियम लागू हैं और प्रशासन प्रदूषण नियंत्रण के लिए सतर्क नजर बनाए हुए है।

    Also Read : अचानक बिना ड्राइवर के चलने लगा ट्रेलर, फिर…

    AQI CAQM CPCB GRAP-2 एयर क्वालिटी गंभीर प्रदूषण ट्रैफिक नियंत्रण दिल्ली दिल्ली एनसीआर दिवाली के बाद प्रदूषण मौसम अपडेट स्वास्थ्य चेतावनी हवा प्रदूषण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअचानक बिना ड्राइवर के चलने लगा ट्रेलर, फिर…
    Next Article झारखंड में सारे गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में खेले जा रहे हैं : बाबूलाल

    Related Posts

    देश

    काशी में देव दीपावली की तैयारी शुरू, 5 नवंबर को जगमगाएंगे गंगा घाट

    November 2, 2025
    देश

    भारत का बाहुबली प्रक्षेपण यान आज सीएमएस-03 उपग्रह को भेजेगा अंतरिक्ष में

    November 2, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

    November 1, 2025
    Latest Posts

    जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं : रामचंद्र सहिस

    November 2, 2025

    यूपी से चला प्रतिबंधित कफ सिरप लदा ट्रक रांची में धराया, 13400 बोतल के साथ एक गिरफ्तार

    November 2, 2025

    विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 19 अधिकारियों का IAS में प्रमोशन

    November 2, 2025

    खेल महोत्सव का जोश, पलामू और गढ़वा से 10 हजार युवाओं ने लिया हिस्सा

    November 2, 2025

    बोकारो में अवैध शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार

    November 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.