JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस
रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ चल रहा छात्रों का आंदोलन अब पुलिस की रडार पर है. आंदोलन से जुड़े X (पूर्व ट्विटर) हैंडल जेपीएससी रिफॉर्म मंच पर भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए रांची साइबर पुलिस ने सीधे अमेरिका स्थित X Corp. को नोटिस थमा दिया है. पुलिस ने नए कानून BNSS की धारा 94 के तहत अकाउंट चलाने वालों के IP एड्रेस, मोबाइल नंबर और लोकेशन समेत पूरा कच्चा-चिट्ठा मांगा है. कार्रवाई का आधार कोतवाली थाना, रांची कांड संख्या 183/2026, दिनांक 21 अगस्त 2026 को बनाया गया है. पुलिस ने जेपीएससी-जेएसएससी … Read More