जनजातीय विरासत और झारखंडी लोककला के नाम तीन दिन, स्थापना दिवस पखवाड़ा और सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर महोत्सव का आगाज
रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ. महोत्सव में राज्य की जनजातीय विरासत, लोककला, संगीत और शास्त्रीय नृत्य परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है. उद्घाटन राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में झारखंड की विविध कला-संस्कृति की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम में बांसुरी वादन से लेकर जनजातीय नृत्य और शास्त्रीय प्रस्तुतियों तक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. रांची के … Read More
