Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज
    क्राइम

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 11, 2026Updated:June 11, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित बर्टन लेक क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात महिला का कंकाल बरामद हुआ। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम के पास नए क्रू एंड गार्ड लॉबी भवन का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन समतल करने का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान निकली मिट्टी को ट्रकों के जरिए बर्टन लेक की बाउंड्री के बाहर डंप किया जा रहा था। बुधवार दोपहर एक ट्रक से मिट्टी खाली की जा रही थी। इसी दौरान मज़दूर की नजर ब्लू प्लास्टिक में लिपटे कंकालनुमा शव पर पड़ी। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उसकी खोपड़ी मिट्टी के बाहर दिखाई दे रही थी। खोपड़ी में लंबे बाल होने के कारण खतरे पहुंच जा रही है कि यह किसी महिला का कंकाल हो सकता है।

    कंकाल देखते ही दहशत में आए लोग

    कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर यह कंकाल वहां पहुंचा कैसे और यह मामला हत्या से जुड़ा है या किसी अन्य घटना से। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि जिस जगह निर्माण कार्य के लिए खुदाई की जा रही थी, वहां पहले से यह कंकाल दबा हुआ हो सकता है। खुदाई के दौरान मिट्टी के साथ कंकाल भी ट्रक में लोड हो गया और बाद में मिट्टी डंप करते समय बाहर निकल आया। हालांकि यह सिर्फ शुरुआती अनुमान है। पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), अन्य रेलवे सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र की भी जांच की जा रही है ताकि कोई और सुराग मिल सके।

    पहचान और मौत की वजह जानने की कोशिश

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कंकाल किसका है, उसकी उम्र क्या थी और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि पहचान और मौत के कारणों का पता चल सके। महिला के कंकाल मिलने की घटना के बाद पूरे चक्रधरपुर इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला किसी अपराध से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और वजह है।

    Also Read : रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…
    Next Article रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.