Ranchi : खेलगांव स्टेडियम में आयोजित 15वीं रोलर स्केटिंग एवं स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता 2025-26 का सफल समापन हुआ। यह आयोजन रोलर स्कैटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता की शुरुआत 1 नवंबर को 200 मीटर रेस से हुई थी, जिसमें 500 मीटर, 1000 मीटर, स्केटबोर्ड और इनलाइन फ्री स्टाइल जैसी कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
17 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
इस प्रतियोगिता में झारखंड के 17 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूरे दो दिनों तक खेलगांव स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ समापन समारोह
2 नवंबर को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जॉर्ज कुमार (संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग) और सचिन कुमार (राज्य कार्यक्रम अधिकारी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) शामिल हुए। मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक अभिषेक सिंह राठौर, अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता और दीपेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।


RSFI ने भेजे विशेष अधिकारी
रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (RSFI) की ओर से प्रतियोगिता के लिए चेन्नई से श्री हरि और ओडिशा से श्री निमिष शर्मा को फोटो फिनिश अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।
रेफरी और आयोजन टीम का सराहनीय योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रेफरी राजेश कुमार राम, चंदन कुमार, प्रदीप खलखो, सुमंत कुमार, अभिषेक कुमार, हेमा टोप्पो, योगेश कुमार, प्रियंका सिंह और शान्या कुमारी का अहम योगदान रहा।
रांची ने जीते सबसे ज़्यादा 43 पदक
पदक तालिका में रांची जिला सबसे आगे रहा, जिसने कुल 43 पदक (18 स्वर्ण, 14 रजत, 11 कांस्य) जीते। उसके बाद धनबाद, हजारीबाग और पलामू जिलों का शानदार प्रदर्शन रहा।
| जिला | स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल पदक |
|---|---|---|---|---|
| रांची | 18 | 14 | 11 | 43 |
| धनबाद | 17 | 11 | 8 | 36 |
| हजारीबाग | 16 | 11 | 8 | 35 |
| पलामू | 7 | 10 | 5 | 22 |
| गढ़वा | 2 | 0 | 2 | 4 |
| बोकारो | 0 | 2 | 1 | 3 |
| चतरा | 2 | 0 | 1 | 3 |
| पूर्वी सिंहभूम | 2 | 0 | 1 | 3 |
| कोडरमा | 1 | 0 | 1 | 2 |
1000 मीटर रेस (12–15 वर्ष, महिला, इनलाइन)
| स्थान | नाम | जिला |
|---|---|---|
| प्रथम | आराइना त्रिवेदी | धनबाद |
| द्वितीय | नव्या सेठ | धनबाद |
| तृतीय | अनुष्का खलखो | रांची |
1000 मीटर रेस (पुरुष, इनलाइन)
| स्थान | नाम | जिला |
|---|---|---|
| प्रथम | शलभ केरकेट्टा | रांची |
| द्वितीय | अगम्य रंजन | पलामू |
| तृतीय | हर्ष राज | पलामू |
1000 मीटर रेस (पुरुष, अन्य वर्ग)
| स्थान | नाम | जिला |
|---|---|---|
| प्रथम | श्रेष्ठ सक्षम | कोडरमा |
| द्वितीय | अतिफ शमशाद | हजारीबाग |
| तृतीय | कुमार अयांश | रामगढ़ |
Also Read : रांची से लेकर दुबई तक जेल में बैठे सुजीत सिन्हा ने ‘जंगी ऐप’ से फैलाया अपराध का जाल

