Johar Live Desk : थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ‘जॉली एलएलबी 3’ OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को हंसाने आ रही है। मेकर्स ने इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है। फिल्म 14 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं। अरशद वारसी ने जगदीश त्यागी का रोल निभाया है, अक्षय कुमार जगदीश्वर मिश्रा की भूमिका में हैं और सौरभ शुक्ला जस्टिस सुंदर लाल त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है और फिल्म को स्टार स्टूडियो 18 द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। पहली फिल्म 2013 में आई थी और उसका सीक्वल 2017 में रिलीज हुआ था। अब आठ साल बाद तीसरी किस्त ओटीटी पर आ रही है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मिलॉर्ड, जॉली बनने की इजाजत मिल गई है। 14 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर देखें।”
Also Read : घाटशिला उपचुनाव: 5 राउंड के बाद भी JMM के सोमेश चंद्र सोरेन आगे, BJP के बाबूलाल सोरेन पीछे
Also Read : बिहार चुनाव 2025: NDA 191 सीटों पर आगे, लालू के दोनों लाल पीछे

