Ranchi : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज में जारी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार जेएमएम के उम्मीदवार सोमेश सोरेन 2164 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 5450 वोट मिले हैं।
मुख्य रुझान
- जेकेएलएम के रामदास मुर्मू 3286 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- भाजपा के बाबूलाल सोरेन तीसरे स्थान पर हैं, उन्हें 2204 वोट मिले हैं।
मतगणना की प्रक्रिया
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी सह-डीसी कर्ण सत्यार्थी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। काउंटिंग के लिए 15 टेबल बनाई गई हैं और कुल 20 राउंड की गिनती होगी। दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है।
घाटशिला सीट पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई। जेएमएम के सोमेश सोरेन उनके बेटे हैं, जबकि भाजपा के बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चम्पाई सोरेन के बेटे हैं। इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सोमेश सोरेन और बाबूलाल सोरेन के बीच माना जा रहा है। पोस्टल बैलेट और होम वोटिंग की गिनती पूरी हो चुकी है। 118 पोस्टल बैलेट और 31 होम वोटिंग मत गिने गए हैं। अब ईवीएम की गिनती शुरू हो गई है।



