Johar Live Desk : देशभर में आज यानी 12 नवंबर 2025 को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,25,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अन्य शहरों में भी सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है।
सोने की इस तेजी के पीछे वैश्विक आर्थिक हालातों का असर माना जा रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर स्टीफन मिरान ने हाल ही में ब्याज दरों में 0.50% की कटौती का संकेत दिया है। बढ़ती बेरोजगारी और सुस्त महंगाई से निपटने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। इसके साथ ही, अमेरिका में शटडाउन की आशंका घटने और दिसंबर की बैठक में फेड की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों के कारण सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है।
देश के प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट :
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) |
| दिल्ली | 1,15,510 | 1,25,980 |
| मुंबई | 1,15,360 | 1,25,850 |
| अहमदाबाद | 1,15,410 | 1,25,880 |
| चेन्नई | 1,15,360 | 1,25,850 |
| कोलकाता | 1,15,360 | 1,25,850 |
| हैदराबाद | 1,15,360 | 1,25,850 |
| जयपुर | 1,15,510 | 1,25,980 |
| भोपाल | 1,15,410 | 1,25,880 |
| लखनऊ | 1,15,510 | 1,25,980 |
| चंडीगढ़ | 1,15,510 | 1,25,980 |
| रांची | 1,15,420 | 1,25,890 |
विश्लेषक मानते हैं कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जबकि ANZ बैंक का कहना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर हो सकता है।

चांदी के दामों में भी तेजी
सोने की तरह ही चांदी के दामों में भी उछाल देखने को मिला है। 12 नवंबर को चांदी की कीमत 1,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू (Domestic) और अंतरराष्ट्रीय (Global) दोनों कारकों का असर जारी रहेगा।
Also Read : UPSC Mains Result 2025 जारी: 2736 उम्मीदवार सफल, जल्द होगा इंटरव्यू राउंड

