Ranchi : झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव में चार राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में JMM के सोमेश चंद्र सोरेन आगे चल रहे हैं। चार राउंड के बाद उन्हें 20,026 वोट मिले हैं, जबकि BJP के बाबूलाल सोरेन 12,612 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
घाटशिला उपचुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में सामने आने की संभावना है। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रक्रिया जारी है। सुरक्षा के लिए थ्री-लेयर व्यवस्था की गई है। कुल 20 राउंड की गिनती के लिए 15 टेबल लगाई गई हैं और 45 CCTV कैमरों से पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।
इस चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना स्थल पर बिना पास किसी की एंट्री नहीं है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

घाटशिला सीट पर JMM और BJP के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। अंतिम नतीजों के आने तक राजनीतिक हलचल और समर्थकों की उत्सुकता लगातार बनी हुई है।

Also Read : बिहार चुनाव 2025: छपरा सीट पर BJP की छोटी कुमारी आगे, RJD के खेसारी लाल पीछे
Also Read : PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Also Read : भारत में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जुबली हिल्स में कांग्रेस लीड, अन्य सीटों पर भी शुरुआती रुझान सामने

