Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यसभा चुनाव : झारखंड में भाजपा, झामुमो की जीत तय, कांग्रेस की राह आसान नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड में भाजपा, झामुमो की जीत तय, कांग्रेस की राह आसान नहीं

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। अनलॉक-1 शुरू होने के बाद राज्यसभा की सीटों के लिए 19 जून को चुनाव कराए जाने की घोषणा के बाद झारखंड में दो सीटों के लिए गहमागहमी बढ़ गई।

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव में दो सीटों के लिए मतदान होना है। वोटों के गणित के आधार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन कांग्रेस के शहजादा अनवर के भी मैदान में आ जाने के बाद चुनाव दिलचस्प हो गया है।

    झारखंड की दोनों सीटें राजद के प्रेमचंद गुप्ता और निर्दलीय परिमल नथवानी के कार्यकाल पूरे होने के कारण खाली हैं। इन सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे टाल दिया गया था।

    राज्यसभा चुनाव में वोटों के गणित के आधार पर झामुमो के शिबू सोरेन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जीत तय मानी जा रही है। क्रॉस वोटिंग नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत मुश्किल है। लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।

    झारखंड में वोटों का गणित भाजपा और झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में दिख रहा है, हालांकि क्रॉस वोटिंग के बाद गणित के गड़बड़ाने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका विधानसभा सीट छोड़ने और कांग्रेस के बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह के निधन से 81 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी 79 सदस्य ही हैं।

    दो सीटों के चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार को 27 वोटों का जादुई अंक पाना जरूरी है।

    झामुमो 29 विधायकों वाली पार्टी है, इस कारण शिबू सोरेन का राज्यसभा पहुंचना तय माना जा रहा है। 25 विधायकों वाली भाजपा के उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी वोटों के गणित में जीत के लिए आश्वस्त हो गए हैं। बाबूलाल मरांडी के भाजपा में आने और ऑल झारखंड स्टूंडेंट यूनियन (आजसू) के दो विधायकों के समर्थन तथा निर्दलीय विधायक अमित यादव के प्रकाश के साथ आने के बाद भाजपा का गणित फिट हो गया है।

    इधर, कांग्रेस के फिलहाल 15 विधायक हैं। झामुमो के दो अतिरिक्त वोट, राजद के एक और भाकपा माले के एक वोट को भी गिन लें तो यह संख्या 19 तक पहुंचती है। झारखंड विकास मोर्चा से अलग हुए प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के वोट को भी जोड़ लिया जाए तो संख्या 21 तक पहुंचती है। इस स्थिति में कांग्रेस के लिए यह चुनाव जीतना आसान नहीं दिख रह है। हालांकि विधायक कमलेश सिंह व सरयू राय ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

    कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दूबे हालांकि कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत तय है। दूबे ने वोटों का गणित कांग्रेस के पक्ष में नहीं होने की बात को नकारते हुए कहा कि चुनाव के बाद परिणाम आना तय है, अभी इंतजार कीजिए।

    #Jharkhand News Bjp Congress Jmm Latest news Online news rajsabha chunav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में 15 जून से बंद होंगे क्वारंटीन सेंटर, जानें क्यों
    Next Article बिहार : बक्सर में सिविल सर्जन के चालक को मारा चाकू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.