Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हुई।
सुबह 9 बजे तक के रुझान
शुरुआती आंकड़ों में एनडीए 111 सीटों पर आगे चल रहा है। महागठबंधन को 75 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं जन सुराज पार्टी ने भी 3 सीटों पर शुरुआती बढ़त दर्ज की है। नतीजों के शुरुआती रुझान इस बात का संकेत दे रहे हैं कि मुकाबला कड़ा रहने वाला है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की मंदिरों में पूजा
मतगणना से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया स्थित बाबा गोविंद मंदिर और मां जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा, “जिसका अनुमान था, वही अब परिणामों में दिख रहा है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद फैलाते हैं, इसलिए लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे।”

मतगणना जारी है और अंतिम नतीजे आने में समय लगेगा। अगले अपडेट के साथ स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकती है।
Also Read : बिहार चुनाव 2025 : NDA आगे, सहयोगी दलों ने दिखाई दमदारी—चिराग, मांझी और कुशवाहा का खाता खुला

