Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Dec, 2025 ♦ 10:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र: आज 7 विधायक लेंगे शपथ, प्रेम कुमार बनेंगे स्पीकर
    बिहार

    बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र: आज 7 विधायक लेंगे शपथ, प्रेम कुमार बनेंगे स्पीकर

    Sneha KumariBy Sneha KumariDecember 2, 2025Updated:December 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सोमवार को शपथ नहीं ले पाए सात विधायकों को आज शपथ दिलाई जाएगी। इसके तुरंत बाद स्पीकर पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भाजपा के प्रेम कुमार ने इस पद के लिए नामांकन किया है और उनके अलावा किसी ने भी दावेदारी नहीं की, इसलिए उनका स्पीकर चुना जाना तय माना जा रहा है। केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी जाएगी।

    पहले दिन भाजपा और जदयू के कुल सात विधायक शपथ से वंचित रह गए थे। भाजपा के जीवेश मिश्रा और विनय बिहारी खराब स्वास्थ्य के कारण सदन में मौजूद नहीं थे। वहीं जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल में बंद होने की वजह से सदन में नहीं पहुंच सके। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, अनंत सिंह को बाद में शपथ दिलवाई जाएगी। तीन अन्य विधायक और मंत्री मदन सहनी भी पहले दिन सदन में अनुपस्थित थे, जिन्हें आज शपथ दिलाई जाएगी।

    पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान जदयू विधायक विभा देवी शपथ पढ़ने में असमर्थ रहीं। वहीं सबसे युवा विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी विशेष शैली में मिथिला पाग और मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर मैथिली भाषा में शपथ लेने के कारण चर्चा में रहीं। शपथ के दौरान मंत्री रामकृपाल यादव और तेजस्वी यादव के एक-दूसरे से गले मिलने का दृश्य भी सदन में नजर आया।

    सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे और सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और भविष्य की दिशा के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद अगले दो दिनों तक अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसी अवधि में अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा, जिस पर विस्तृत बहस होने की संभावना है।

    Also Read : IPL 2026 मिनी ऑक्शन : 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, कई विदेशी सितारे शामिल

    Bihar Assembly winter session: 7 MLAs sworn in today Prem Kumar to be Speaker
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2026 मिनी ऑक्शन : 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, कई विदेशी सितारे शामिल
    Next Article गिरिडीह के साईं परमेश्वर हॉस्पिटल पर बड़े फर्जीवाड़ा का आरोप, आजसू छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    बिहार

    दानापुर मंडल में छह स्टेशनों पर एसटीबीए की भर्ती, 8 दिसंबर तक करें आवेदन

    December 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    बोधगया में आज से शुरू हो रहा 20वां इंटरनेशनल त्रिपिटक पाठ, विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू

    December 2, 2025
    बिहार

    शपथ समारोह में नहीं पहुंचे मोकामा के विधायक अनंत सिंह

    December 1, 2025
    Latest Posts

    सर्दियों में कोहरे के कारण झारखंड की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने यात्रियों को दी चेतावनी

    December 2, 2025

    शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर, सेंसेक्स 316 अंक टूटा

    December 2, 2025

    रायपुर में दिखा कोहली का क्रेज, बच्चों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

    December 2, 2025

    गिरिडीह के साईं परमेश्वर हॉस्पिटल पर बड़े फर्जीवाड़ा का आरोप, आजसू छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

    December 2, 2025

    बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र: आज 7 विधायक लेंगे शपथ, प्रेम कुमार बनेंगे स्पीकर

    December 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.