Patna : बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों में नीतीश कुमार की सरकार फिर से बनती दिख रही है। NDA 182 सीटों पर और महागठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच, JDU सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। जदयू 73 सीटों पर लीड कर रही है।
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज रुझानों में किसी भी सीट पर आगे नहीं है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
राघोपुर से RJD के तेजस्वी यादव NDA के कैंडिडेट सतीश यादव से आगे हैं। महुआ सीट से तेजप्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। रघुनाथपुर से RJD के ओसामा लीड कर रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से आगे हैं। सरायरंजन से JDU के विजय चौधरी और दानापुर से RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव आगे हैं। छपरा से भोजपुरी अभिनेता और RJD के खेसारी लाल यादव लीड कर रहे हैं।

मोतिहारी में मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के लिए वाटर कैनन लगाया गया है। पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस बार बिहार चुनाव दो चरणों में हुए और 67.10% वोटिंग हुई, जो 2020 के चुनाव से लगभग 10% ज्यादा है।
रुझानों के अनुसार बिहार का पॉलिटिकल मैप फिर से NDA के पक्ष में दिख रहा है

Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA 182 सीटों पर आगे, महागठबंधन सिर्फ 57 सीटों पर

