Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Nov, 2025 ♦ 6:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में सारे गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में खेले जा रहे हैं : बाबूलाल
    झारखंड

    झारखंड में सारे गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में खेले जा रहे हैं : बाबूलाल

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 2, 2025Updated:November 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य के डीजीपी और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने और मुख्यमंत्री पर उन भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा,” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता क्या पाई, जैसे खुलेआम दुश्मनी निकालने का लाइसेंस मिल गया। सच कहें तो, उन्होंने दिल की भड़ास निकालने और अपने सियासी विरोधियों को कुंठा और जलन में ताबड़तोड़ मुक़दमा करवाने और जेल भेजने का जो गंदा खेल शुरू किया था, आज उसी की नक़ल झारखंड पुलिस के कुछ बेईमान अधिकारी कर रहे हैं। ये लोग क़ानून को अपनी जेब में समझ रहे हैं।”

    . @HemantSorenJMM जी ने सत्ता क्या पाई, जैसे खुलेआम दुश्मनी निकालने का लाइसेंस मिल गया। सच कहें तो, उन्होंने दिल की भड़ास निकालने और अपने सियासी विरोधियों को कुंठा और जलन में ताबड़तोड़ मुक़दमा करवाने और जेल भेजने का जो गंदा खेल शुरू किया था, आज उसी की नक़ल झारखंड पुलिस के कुछ…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) November 2, 2025

    मरांडी ने कहा, ” खूंटी में बैठे एक दरोगा साहब ने तो बिहार के बेगूसराय में चल रहे अपने पैतृक ज़मीन विवाद में दूसरे पक्ष को सीधे झारखंड में अफ़ीम की खेती करने के फर्ज़ी केस में रिमोट कंट्रोल से फंसा दिया। झारखंड में जो लोग भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं, उन्हें चुप कराने, परेशान करने और आतंक फैलाने का काम कुछ बेईमान अफ़सर कर रहे हैं और आपके गैर-संवैधानिक डीजीपी ने तो इसे धंधा बना कर रख दिया है। यह सारा गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में उनके इशारे पर किया जा रहा है।”

    नेता प्रतिपक्ष ने अपने पोस्ट में लिखा, ” याद है ना? कुछ दिन पहले तक सीआईडी में एसआईटी के नाम पर, ज़मीन के मामलों की जांच के नाम पर क्या लूट मची थी? कितने निर्दोष लोगों को डराकर-धमकाकर लूटा गया? हेमंत जी, अगर थोड़ी भी शर्म बची है, तो किसी ईमानदार ऑफ़िसर से इन भ्रष्ट पुलिसवालों की पूरी प्रॉपर्टी की जांच करा लें। जो आपको पहले से पता है, वो अब जनता को भी पता चले कि इन्होंने कितनी काली कमाई की है।”

    मरांडी ने कहा, ” कानून का दुरुपयोग करने वाले दरोगा को सस्पेंड कर उसे बचाने का प्रयास मत करिए। दारोगा को सस्पेंड करना बस दिखावा है। दो-चार महीने बाद गर्मी शांत होगी, फिर ये जनाब वापस ड्यूटी पर आकर क़ानून हाथ में लेंगे और वही गंदा खेल करेंगे। इनको सस्पेंड नहीं, सीधे जेल भेजिए। गिरफ़्तार कर इतनी कड़ी सज़ा दीजिए कि पूरे झारखंड में एक उदाहरण प्रस्तुत हो, ताकि दूसरे भ्रष्ट अफ़सर भी सौ बार सोचें कि कानून के साथ खिलवाड़ करने का अंजाम क्या होता है।

    Also Read : तेज रफ्तार बाइक ने ली दो युवाओं की जान

    All illegal games in Jharkhand are being played under the patronage of Hemant Soren: Babulal झारखंड में सारे गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में खेले जा रहे हैं : बाबूलाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में हवा का हाल बेहाल, तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण स्तर
    Next Article मधुकम तालाब में नहाने गया युवक डूबा, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं : रामचंद्र सहिस

    November 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी से चला प्रतिबंधित कफ सिरप लदा ट्रक रांची में धराया, 13400 बोतल के साथ एक गिरफ्तार

    November 2, 2025
    झारखंड

    खेल महोत्सव का जोश, पलामू और गढ़वा से 10 हजार युवाओं ने लिया हिस्सा

    November 2, 2025
    Latest Posts

    जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं : रामचंद्र सहिस

    November 2, 2025

    यूपी से चला प्रतिबंधित कफ सिरप लदा ट्रक रांची में धराया, 13400 बोतल के साथ एक गिरफ्तार

    November 2, 2025

    विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 19 अधिकारियों का IAS में प्रमोशन

    November 2, 2025

    खेल महोत्सव का जोश, पलामू और गढ़वा से 10 हजार युवाओं ने लिया हिस्सा

    November 2, 2025

    बोकारो में अवैध शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार

    November 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.