Ranchi : रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम तालाब में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक तालाब में नहा रहा था तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पाकर सुखदेव नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
मृतक की पहचान शंभू (35 वर्ष), पिता अशोक गुप्ता, निवासी इरगू टोली, सुखदेव नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read : झारखंड में सारे गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में खेले जा रहे हैं : बाबूलाल

