Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामला:  CBI SP झारखंड हाई कोर्ट में उपस्थित हुए, प्रगति रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश
    झारखंड

    जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामला:  CBI SP झारखंड हाई कोर्ट में उपस्थित हुए, प्रगति रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः  जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले पर बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सीबीआई एसपी कोर्ट में उपस्थित हुए. अदालत द्वारा पूछे गए एक-एक सवाल का जवाब एसपी ने दिया. एसपी ने बताया कि कुछ विशेष परिस्थिति में ट्रायल पूरा हो जाने के बावजूद भी अनुसंधान जारी रखा जा सकता है.

    इसके लिए सीबीआई की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने केरल हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला दिया. सीबीआई के जवाब से अदालत ने अपनी संतुष्टि जताते हुए उन्हें प्रगति रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया. इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी. झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई.

    सुनवाई के दौरान पहले हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में सीबीआई की ओर से जवाब पेश किया गया. सीबीआई ने केरल हाई कोर्ट के जजमेंट का हवाला देते हुए बताया है कि कुछ नए तथ्य आने के बाद ट्रायल पूरा हो जाने के बावजूद किसी मामले में सीबीआई अनुसंधान जारी रख सकती है. सीबीआई के जवाब पर खंडपीठ ने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए सीबीआई को आवश्यक कार्रवाई करने की छूट देते हुए मामले की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. पूर्व में सुनवाई के बाद कोर्ट ने सीबीआई से पूछा था कि मामले में ट्रायल पूरा हो जाने के बाद आगे सीबीआई का अनुसंधान चल सकता है या नहीं. सीबीआई किस प्रावधान के तहत जांच जारी रखना चाहती है.

    कोर्ट ने मामले में सीबीआई को जवाब दायर करने का निर्देश दिया था. पूर्व की सुनवाई में सीबीआई की ओर से कहा गया कि जज उत्तम आनंद हत्याकांड में वृहत षड्यंत्र को देखते हुए सीबीआई जांच जारी रखे हुई है. बता दें कि सीबीआई ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर कर बताया था कि धनबाद सिविल कोर्ट के सीबीआई की विशेष अदालत ने दो अभियुक्तों को उम्र कैद की सजा दी. विशेष अदालत ने 6 अगस्त को दोषी राहुल वर्मा और लखन वर्मा को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था. ट्रायल कोर्ट ने धनबाद डालसा को यह निर्देश दिया है कि दिवंगत जज उत्तम आनंद के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाये.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सीएम हेमंत सोरेन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द
    Next Article पुलिस मुठभेड़ में शामिल TSPC का हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बायोमास में 2,813 मेगावाट की संभावित क्षमता, फिर भी झारखंड में नहीं बना बायो-एनर्जी क्लस्टर

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो की बात, आग्रह पर ग्रहण किया जल

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026

    बायोमास में 2,813 मेगावाट की संभावित क्षमता, फिर भी झारखंड में नहीं बना बायो-एनर्जी क्लस्टर

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.