Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

सिमडेगा में जनता दरबार: आवास, पेंशन और रोजगार ऋण से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण, डीसी कंचन सिंह ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

सिमडेगा. जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने गुरुवार को उपायुक्त कंचन सिंह के जनता दरबार में अपनी समस्याएं रखीं. ग्रामीणों ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने, रैयती जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने में बाधा उत्पन्न किए जाने, रोजगार के लिए ऋण स्वीकृति में परेशानी और वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.

जनता दरबार में उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक से अलग-अलग बातचीत कर उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें विभिन्न स्तरों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण स्वीकृति में आ रही अड़चन का मामला भी सामने आया. वहीं, कुछ ग्रामीणों ने अपनी रैयती जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत की.

पात्र लाभुको को सरकारी योजना मिलने में देरी न हो

शिकायतों को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए मामलों की जांच और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए. साथ ही, सरकारी योजनाओं के पात्र लाभुकों को उनका लाभ उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त ने शिकायतों के निष्पादन को प्राथमिकता देने और ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. जनता दरबार में अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की भी उपस्थित थे.

Also Read : MMDR एक्ट वापस लेने या पुनर्विचार का संकल्प झारखंड विधानसभा से पारित, हेमंत बोले- यह कानून सिर्फ व्यापारियों के हित में, केंद्र इसे वापस ले

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More