जोहार लाइव ब्यूरो
मंगलवार देर रात खूंटी जिले में एक लोमहर्षक घटना घटी. आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक बारला पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात तीन लड़के स्कूल कैंपस में घुसे. तीनों नकाबपोश अंदर घुसने के बाद कुछ ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान फादर अपनी बाइक से स्कूल परिसर में आए. जिसके बाद तीनों नकाबपोशों से उनकी बहस हुई. बहस के दौरान नकाबपोशों ने चाकू निकाली और फादर बेनी पर हमला कर दिया.

बुधवार सुबह 8.30 बजे लोगों को इस घटना की जानकारी मिली. इसके बाद फादर बेनेदिक को प्राथमिक उपचार के लिए पहले खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनका इलाज रिम्स के बजाय रांची के पल्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना देर रात की है. जिसमें तीन नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है, घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
हालांकि खूंटी के चिकित्सा पदाधिरी डॉ अखिलेश ने बताया कि कान के पास जख्म के निशान हैं, यह गोली के भी हो सकते हैं और चाकू के भी.
स्थानीय लोगों की मानें तो यह ये नकाबपोश स्कूल के पूर्व या वर्तमान छात्र भी हो सकते हैं. हालांकि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है.
Also Read : झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस


