सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. कार्यक्रम में उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे मौजूद रहे. आयोजन के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई थी. स्टेडियम परिसर के साथ प्रवेश और निकास द्वारों तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल सतर्क रहा.
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के कारण कार्यक्रम के दौरान यातायात संचालन और भीड़ प्रबंधन सुचारू रहा. पुलिस के अनुसार, रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ.

सिमडेगा पुलिस ने आयोजन को शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, आम नागरिकों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया.
Also Read : झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी


