Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी
    क्राइम

    झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 21, 2026Updated:October 21, 2026No Comments4 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    रांची. झारखंड समेत पूरे देश में बुधवार, 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया. एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों को नमन किया गया. इनमें झारखंड पुलिस के तीन जवान शामिल हैं.

    झारखंड पुलिस के शहीद जवानों में पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत, आरक्षी सुनील राम और आरक्षी संतन कुमार मेहता शामिल हैं. वहीं, रांची जिला बल के अब तक 20 पुलिसकर्मी कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपनी शहादत दे चुके हैं. पुलिस संस्मरण दिवस पर राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई.

    रांची : शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया याद

    राजधानी रांची में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान रांची जिला बल के उन 20 पुलिसकर्मियों के बलिदान को भी याद किया गया, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए.

    रांची पुलिस

    खूंटी : पुलिस केंद्र में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

    खूंटी पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान एसपी ऋषभ गर्ग ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया. कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया.

    खूंटी पुलिस केंद्र में एसपी ऋषभ गर्ग

    हजारीबाग : पुलिस केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    हजारीबाग जिले के पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर डीआईजी अंजनी झा, एसपी अमन कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया.

    हज़ारीबाग़ जिले के पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस पर डीआईजी अंजनी झा, एसपी अमन कुमार

    साहिबगंज : एसपी ने शहीद स्मारक पर अर्पित किए पुष्प

    साहिबगंज पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को नमन किया गया.

    कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, सार्जेंट मेजर रोहित दुबे और नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.

    पुलिस लाइन परिसर स्थित स्मारक स्थल पर एसपी अमित कुमार सिंह

    सिमडेगा : शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

    सिमडेगा पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने परिजनों का कुशलक्षेम जाना और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

    सिमडेगा पुलिस

    एसपी ने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस ने साहस और दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला किया है. पुलिसकर्मियों का समर्पण और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा. इस अवसर पर बानो थाना क्षेत्र में शहीदों की स्मृति में आयोजित होने वाले वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का भी उल्लेख किया गया. कार्यक्रम में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.

    चाईबासा : शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन

    चाईबासा जिला में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और एसपी अमित रेणु ने शहीद जवानों को नमन कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया. कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए शहीदों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.

    चाईबासा जिला में डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और एसपी अमित रेणु

    1959 की घटना से जुड़ा है पुलिस संस्मरण दिवस

    पुलिस संस्मरण दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है. इसकी पृष्ठभूमि 21 अक्टूबर 1959 की उस घटना से जुड़ी है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बहादुरी से मुकाबला किया था. इस घटना में पुलिस उपाधीक्षक करम सिंह के नेतृत्व में 10 जवान शहीद हुए थे.

    तब से हर साल 21 अक्टूबर को देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया जाता है. यह दिवस पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है.

    Also Read : झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    झारखंड पुलिस पुलिस संस्मरण दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में प्रिंसिपल फादर बेनी को मारी गोली
    Next Article झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026
    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.