Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने जयराम महतो के समर्थन में सामने आते हुए बोकारो के चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी से जुड़ा कथित वायरल ऑडियो शेयर किया है. ऑडियो को लेकर पुलिस एसोसिएशन और जनप्रतिनिधियों के बीच भाषा और मर्यादा को लेकर चल रही बहस पर मरांडी ने कई सवाल खड़े किए हैं.

    मरांडी ने कहा कि विधानसभा सदस्य जयराम महतो और थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच कथित हॉट-टॉक के बाद पुलिस एसोसिएशन की ओर से लेकर अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाषा, शिष्टाचार और मर्यादा हर स्थिति में बनी रहनी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि यह मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए ही क्यों लागू हो?

    आम जनता से पुलिस के व्यवहार पर सवाल

    बाबूलाल मरांडी ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पुलिस एसोसिएशन ने कभी किसी ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसने आम आदमी से गाली-गलौज या अभद्र भाषा में बात की हो?
    उन्होंने कहा कि थानों में आम लोगों के साथ कथित दुर्व्यवहार, फोन पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा के इस्तेमाल की शिकायतें अक्सर सामने आती हैं. ऐसे में अगर जनप्रतिनिधि और पुलिस के बीच भी इस तरह की स्थिति पैदा हो रही है, तो इसके लिए सरकार की नीति और पुलिस अधिकारियों को मिल रहा कथित संरक्षण भी जिम्मेदार है.

    ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर भी उठाया सवाल

    मरांडी ने बातचीत रिकॉर्ड कर उसे वायरल किए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने पूछा कि क्या बिना सहमति किसी की बातचीत रिकॉर्ड कर उसे सार्वजनिक करना निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं है? अगर निजता के हनन को लेकर कानून है, तो क्या वह सिर्फ आम लोगों पर लागू होता है या पुलिस और दूसरे सरकारी अधिकारियों पर भी? उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब देना जरूरी है.

    पुराने वायरल ऑडियो का भी किया जिक्र

    बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि कुछ महीने पहले भी बोकारो जिले के चास थाना प्रभारी का कथित गाली-गलौज वाला ऑडियो वायरल हुआ था. उन्होंने कहा कि उस समय उनकी ओर से सरकार से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी.

    मरांडी का आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय सरकार ने ऐसे पुलिस अधिकारियों को संरक्षण दिया. उन्होंने कहा कि अगर आम जनता द्वारा किसी को गाली देना गलत और अपराध है, तो पुलिस को जनता के साथ अपशब्द कहने का विशेषाधिकार आखिर किसने दिया?

    पुलिस को जनता से बात करने का तरीका सीखना होगा

    मरांडी ने कहा कि पुलिस को सबसे पहले आम जनता से बात करने का तरीका और शिष्टाचार सीखना होगा. उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों को केवल निलंबन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज कराना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच भरोसा तभी मजबूत होगा, जब कानून सबके लिए एक समान तरीके से लागू होगा और थानों में आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा.

    Also Read : FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    MLA जयराम महतो जयराम महतो पुलिस एसोसिएशन बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव
    Next Article महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

    August 27, 2026
    आदिवासी

    केरलम: ओणम का न्योता देने पहुंचे पुलिसकर्मी, बच्चों ने कहा- भूखे हैं; जानें फिर क्या हुआ

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दोराबजी टाटा: जिसने पिता के सपने को बनाया भारत का औद्योगिक इतिहास

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर शशि थरूर ने जताया दुख, बोले- नेपाल को हरसंभव मदद की जरूरत

    August 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026

    उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

    August 27, 2026

    केरलम: ओणम का न्योता देने पहुंचे पुलिसकर्मी, बच्चों ने कहा- भूखे हैं; जानें फिर क्या हुआ

    August 27, 2026

    ‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

    August 27, 2026

    दोराबजी टाटा: जिसने पिता के सपने को बनाया भारत का औद्योगिक इतिहास

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.