Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Arjun munda
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचायी जाएगी. इसके लिए 29 जुलाई (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी (माघ पूर्णिमा) तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘कलश-वंदन अभियान’ चलाया जाएगा. उक्त बातें भाजपा के केंद्रीय नेता अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. भारतीय जनता पार्टी ने शिरोमणि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर देशव्यापी कार्यक्रमों की घोषणा की है.

    सिर गोवर्धनपुर की मिट्टी से निकलेगी कलश यात्रा

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि अभियान के तहत संत रविदास की जन्मस्थली सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी को कलशों में भरकर देश के प्रत्येक प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक पहुंचाया जाएगा. पार्टी का कहना है कि यह यात्रा संत रविदास के समता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को पूरे देश में प्रसारित करने का माध्यम बनेगी.

    यह देश सबका है, किसी एक धर्म विशेष का नहीं, निकाली जाएगी ‘समरस यात्रा’

    भाजपा ने घोषणा की कि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पंजाब के जालंधर और संत रविदास की जन्मस्थली सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से ‘समरस यात्रा’ निकाली जाएगी. इस यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के जीवन, दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश को देशभर में पहुंचाना बताया गया है.
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह देश सबका है, किसी धर्म विशेष का नहीं. भारत की पहचान उसकी विविधता, समावेशी संस्कृति और संत परंपरा से बनी है, जिसने समाज को जोड़ने का कार्य किया है.

    उन्होंने कहा कि संत रविदास के संदेश के माध्यम से भारत के कण-कण और जन-जन को एक सूत्र में देखा जा सकता है. उनके अनुसार यह अभियान केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रयास है.

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि संत रविदास ने अपनी आध्यात्मिक चिंतनधारा से भारत की सांस्कृतिक पहचान को विश्व स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने कहा कि संत रविदास केवल किसी एक समाज के संत नहीं थे, बल्कि संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक रहे हैं. उनके विचार आज भी सामाजिक समानता, सद्भाव और मानव कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

    भाजपा के अनुसार संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर में उनके जीवन, दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

    Also Read : रविदास समाज की बैठक, इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी न होने पर जताई नाराजगी

    'कलश-वंदन अभियान' शिरोमणि संत रविदास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश
    Next Article हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.