Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 26, 2026Updated:July 26, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड CID ने चाईबासा ट्रेजरी से जुड़े डिजिटल हेरफेर और फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है. यह मामला चाईबासा एसपी ऑफिस की लेखा शाखा में कथित रूप से डेटा से छेड़छाड़ कर 45 लाख रुपये से अधिक का सरकारी धन गबन करने का है.

    सीआईडी ने जिन चार आरोपियों के नाम चार्जशीट में दर्ज किए गए हैं, उनमें देव नारायण मुर्मू (आरक्षी / कांस्टेबल), अरुण मार्डी, सरकार हेंब्रम, गोराचंद मरांडी (फुटबॉलर) के नाम शामिल हैं.

    सीआईडी की जांच के अनुसार, यह फर्जीवाड़ा इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (IFMS) के जरिए अंजाम दिया गया. वर्ष 2017 से 2025 के बीच एसपी दफ्तर के DDO (ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर) कोड का उपयोग कर IFMS डेटा में हेरफेर की गई.

    लेखा शाखा में तैनात आरक्षी देव नारायण मुर्मू ने डिजिटल क्रेडेंशियल्स का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से सरकारी धन अरुण मार्डी, सरकार हेंब्रम और फुटबॉलर गोराचंद मरांडी के निजी बैंक खातों में ट्रांसफर किया.

    जांच अधिकारियों को भौतिक रिकॉर्ड्स (Physical Registers) और डिजिटल अभिलेखों (Digital Records) के बीच भारी भिन्नता मिली, जिसके आधार पर धोखाधड़ी, साजिश और साइबर गबन की धाराएं तय की गईं.

    क्या है मामला?

    चाईबासा जिला पुलिस कार्यालय की लेखा शाखा में पुलिसकर्मियों के वेतन, भत्ते और अन्य मदों के बजटीय आवंटन का प्रबंधन IFMS पोर्टल के जरिए होता है. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि विभागीय आईडी और पासवर्ड का अनाधिकृत इस्तेमाल करके सालों से राशि को दूसरे निजी खातों में भेजा जा रहा था.

    आंतरिक ऑडिट (Internal Audit) और फिजिकल फाइलों के मिलान के दौरान यह पकड़ में आया कि जितने बजट का डिजिटल भुगतान दिखाया गया है, उतने के आधिकारिक बिल या वाउचर फाइलों में मौजूद ही नहीं हैं. भौतिक रिकॉर्ड और डिजिटल सिस्टम के आंकड़ों में बेमेल दिखने के बाद विभागीय उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद मामले की जांच राज्य पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को सौंपी गई थी.

    सीआईडी जांच में कई अहम खुलासे

    जांच एजेंसी के मुताबिक, कुछ बैंक खातों को सिस्टम में मल्टीपल पेयी के तौर पर दर्ज किया गया. इसके जरिए कुल 26,21,717 रुपये की राशि कथित तौर पर इधर-उधर की गई.

    जांच आगे बढ़ी तो इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुके गोराचंद मरांडी का नाम भी सामने आया. जांच एजेंसी के अनुसार, मुख्य आरोपी देव नारायण मुर्मू ने गोराचंद मरांडी के बैंक खाते में 1,67,000 रुपये ट्रांसफर किए थे.

    गोराचंद मरांडी मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले का रहने वाला बताया गया है. वह पिछले तीन सीजन से जमशेदपुर फुटबॉल लीग में खेल रहा है. बताया जाता है कि उसने दो साल टाटा मोटर्स की टीम के लिए खेला, जबकि पिछले सीजन में टाटा स्टील की टीम का हिस्सा रहा और अपनी टीम को फाइनल में ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

    साल 2020 में गोराचंद ने दो साल के लिए जेएफसी जूनियर के साथ भी करार किया था. फिलहाल वह चाईबासा में रहता है और वहीं से जमशेदपुर आकर फुटबॉल खेलता है. वह झारखंड के लिए संतोष ट्रॉफी समेत कई दूसरे टूर्नामेंट में भी खेल चुका है.

    Also Read : झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम ​चाईबासा ट्रेजरी घोटाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम
    Next Article सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.