Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»“पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के हाटी गांव में धर्मांतरण के मुद्दे पर ग्राम सभा के फैसले ने चर्चा तेज कर दी है. शुक्रवार को हुई विशेष ग्राम सभा में गांव में धर्मांतरण के मकसद से आने वाले पादरियों, पास्टरों, मिशनरियों और धार्मिक प्रचार से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही प्रार्थना सभा और चंगाई सभा पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया. इससे संबंधित सूचना बोर्ड भी गांव में लगाया गया है. सूचना बोर्ड में साफ लिखा गया है कि धर्मांतरण या धार्मिक प्रचार के उद्देश्य से गांव में प्रवेश करने वाले लोगों के खिलाफ ग्राम सभा के निर्णय के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इस बैठक में मौजूद IRS अधिकारी निशा उरांव ने इसे गांव की परंपरा और स्वाभिमान से जुड़ा फैसला बताया.

    निशा उरांव ने कहा कि गांव की सीमा पर लगाया गया सूचना बोर्ड सिर्फ एक पट्टी नहीं है, बल्कि यह गांव के स्वाभिमान और अपनी धर्म-परंपरा को बचाने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और हाटी गांव की पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

    आज लोहरदगा के हाटी ग्राम सभा ने “सूचना पट्टी” के संदेश से “चंगाई सभा” पर स्थायी रोक लगाते हुए , झारखंड में एक ऐतिहासिक शुरुआत की है !

    👉🏽सूचना पट्ट पर पादरी ,पास्टर तथा अन्य लोगों के धर्मांतरण के उद्देश्य से गाँव में आने पर रोक लगाने का आदेश सूचना पट्टी पर लिखा गया है

    👉🏽 यह… pic.twitter.com/jwCHzxap94

    — Nesha Oraon 🇮🇳 (@OraonNesha) July 3, 2026

    निशा उरांव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 और पेसा कानून के तहत ग्राम सभा को अपने पारंपरिक अधिकारों और सामाजिक व्यवस्था की रक्षा करने का अधिकार हासिल है. उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहले भी ऐसे मामलों में ग्राम सभा के फैसलों और सूचना पट्टी को संवैधानिक मान चुके हैं.

    उन्होंने बताया कि इस अभियान में गांव के सनातनी परिवारों ने भी सरना समाज का सहयोग किया है. उनके मुताबिक सरना और सनातन समाज की यह एकता उन लोगों के लिए जवाब है, जो समाज को बांटने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड के कई अन्य गांवों में भी इसी तरह की सूचना पट्टियां लगाई जाएंगी, ताकि आदिवासी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत किया जा सके.

    ग्राम सभा में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. बैठक में जल, जंगल, जमीन, आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक मूल्यों की रक्षा को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई.

    Also Read : झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    "Entry of priests and pastors is strictly prohibited" — Why did IRS officer Nisha Oraon call this a historic beginning? "पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है"...  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?
    Next Article श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.