Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 2, 2026Updated:July 3, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आरएसएस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू, रांची

    आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले से जांच एनआइए ने शुरू कर दी है। एनआइए ने गुरुवार से लेकर नौ जुलाई तक के लिए दो आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इसमें एक आरापी का नाम अमन अंसारी है। यह लोहरदगा न्यू आजाद बस्ती का रहने वाला है। जबकि दूसरे आरापी का नाम सायम सुजान है। यह लोहरदगा फूल बगान पत्थलकुदवा का रहने वाला है। एनआइए को आरंभिक जांच के क्रम में चुटिया थाना की पुलिस और एटीएस से हासिल दस्तावेज और खुद की जांच के दौरान कुछ नये तथ्य हासिल किये हैं। जिसके आधार पर अब एनआइए उक्त दो आरोपियों से गहराई से जानकारी हासिल एकत्र करना चाहती है।

    आरोपियों से यह जानना चाहती है एनआइए

    जानकारी के अनुसार एनआइए बड़ी साजिश और दूसरे आरोपियों व संदिग्ध की भूमिका पता लगाने और उसे उजागर करना चाहती है, ताकि मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकें। एनएनआइ ने अभी तीसरे आरापी को सैफ अंसारी को रिमांड पर नहीं लिया है। क्योंकि यह पुलिस की हिरासत से भागने के दौरान एनकाउंटर के क्रम में पैर में गोली लगने की वजह से घायल हो गया था।

    गृह मंत्रालय के अवर सचिव की शिकायत पर एनआईए ने दर्ज किया केस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर 16 जून की देर रात हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। घटना की संवेदनशीलता और संभावित अंतरराष्ट्रीय आतंकी कनेक्शन की आशंका को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय के अवर सचिव विमल कुमार शुक्ला की शिकायत के आधार पर एनआईए ने रांची थाने में आरसी-01/2026/एनआईए आरएनसी के तहत मामला पुनः दर्ज किया है।

    एनआईए अब जांच करेगी कि हमले के पीछे की साजिश

    अब एनआईए पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि हमले के पीछे असली साजिश क्या थी। इससे पूर्व इस केस में भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। एनआईए की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया था।

    अवधेश के निर्देश पर आरएसएस कार्यालय में फेंका था पेट्रोल बम

    चर्चित आरएसएस कार्यालय में पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमन अंसारी उर्फ गोलू ने बताया था कि आवेश राजपूत उर्फ राणा जी और सहजाद उर्फ शाहनवाज के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया था। पेट्रोल बम प्रकरण में वीडियो बनाने का निर्देश भी राणा जी की ओर से मिला था। इसके एवज में 50/50 हजार तीनों आरोपियों को मिलने थे। पुलिस पूछताछ में अमन अंसारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पूर्व ट्रेन रुट से रांची पहुंचे थे और कार से आरएसएस कार्यालय पहुंचे थे।

    रांची के बाद लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    रांची पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अमन ने बताया कि रांची स्थित आरएसएस कार्यालय में घटना को अंजाम देने के बाद लखनऊ में भी बड़ी वारदात को अंजाम देना था। रांची से ट्रेन मार्ग से लखनऊ के लिए निकले थे कि कोडरमा से आगे पुलिस ने दबोच लिया था। रांची पुलिस की टीम ने लखनऊ में बड़ी घटना होने से पूर्व तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, रांची पुलिस ने मामले की जानकारी लखनऊ पुलिस को भी दिया था।

    Also Read : हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर JOHAR LIVE BREAKING: RSS office attackers remanded for questioning; NIA seeks to ascertain specific details. आरएसएस यह जानना चाहती है एनआइए
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले
    Next Article JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    Related Posts

    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.