Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट
    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 28, 2026No Comments4 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के वोटर्स के लिए कल यानी 30 जून से एक बड़ा बदलाव शुरू होने जा रहा है। राज्य में पूरे 23 साल बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो रहा है, जो 29 जुलाई तक चलेगा। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर फुलस्टॉप लगाते हुए सूबे के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने साफ कर दिया है कि इस अभियान का मकसद किसी का नाम काटना नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट को ‘क्रिस्टल क्लियर’ बनाना है। दफ्तरों के चक्कर काटने के दिन गए। अब चुनाव आयोग खुद आपके दरवाजे पर आ रहा है। आम जनता को क्या करना है, कौन से कागजात चाहिए और किन अफवाहों से बचना है, जानिए…

    1. सिर्फ एक फॉर्म, एक साइन और काम खत्म

    • बीएलओ आएंगे आपके द्वार : आपके इलाके के बूथ लेवल ऑफिसर आपके घर ‘गणना प्रपत्र’ (Enumeration Form) लेकर आएंगे।
    • बस हस्ताक्षर जरूरी है : आपको फॉर्म में अपने परिवार की सही जानकारी भरनी है और नीचे अपने हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाना है।
    • राज्य से बाहर हैं तो ‘बुक-ए-कॉल’ : अगर आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में झारखंड से बाहर हैं, तो टेंशन मत लीजिए। आप चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाकर ‘Book-a-Call’ सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं या बीएलओ के नंबर पर सीधे फोन कर काम करा सकते हैं।
    • 18 साल वालों के लिए मौका : जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल हो रही है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

    2. डाक्यूमेंट्स का झंझट खत्म, फर्जी कागज बनवाया तो सीधे जेल

    • कोई दस्तावेज नहीं चाहिए : सबसे राहत वाली बात यह है कि इस शुरुआती चरण में आपको बीएलओ को कोई भी डॉक्यूमेंट (जैसे आधार, जन्म प्रमाण पत्र या निवास नीति) नहीं देना है। सिर्फ आपका साइन ही काफी है।
    • 2003 से पहले वाले वेरिफाइड हैं : जिनका नाम 2003 या उससे पहले की वोटर लिस्ट में है, उन्हें पहले से ही वेरिफाइड माना गया है।
    • फर्जीवाड़े से बचें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जब कोई कागज मांगा ही नहीं जा रहा, तो किसी दलाल के चक्कर में न पड़ें। फर्जी डाक्यूमेंट्स देने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

    3. इन 5 वजहों से कट सकता है नाम

    चुनाव आयोग इस बार ‘फाइव-फिल्टर’ फार्मूले पर काम कर रहा है। इन 5 कैटेगरी के लोगों को लिस्ट से री-वेरिफाई या शिफ्ट किया जाएगा।

    1. दोहरी नागरिकता/वोट : जिनका नाम झारखंड के साथ-साथ बिहार, बंगाल या अन्य राज्यों में भी है।
    2. शिफ्टेड : जो शादी या रोजगार की वजह से हमेशा के लिए दूसरी जगह बस गए हैं।
    3. मृतक : जिन वोटर्स की मौत हो चुकी है, उनके नाम हटाए जाएंगे।
    4. लापता : जो जांच के दौरान अपने दिए गए पते पर नहीं मिलेंगे।
    5. विदेशी नागरिक : यह सिर्फ भारतीय नागरिकों की शुद्धता जांचने के लिए है।

    4. डायरी में नोट कर लें ये 5 तारीखें

    तारीखक्या होगा?जनता को इससे क्या फायदा?
    30 जून से 29 जुलाई 2026घर-घर गणनाबीएलओ आपके घर आकर फॉर्म भरवाएंगे।
    5 अगस्त 2026ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशनपहली लिस्ट जारी होगी, आप चेक कर सकते हैं कि नाम सही है या नहीं।
    5 अगस्त से 4 सितंबर 2026दावा और आपत्ति का दौरअगर नाम छूट गया या गड़बड़ी हुई, तो सुधार के लिए फॉर्म भरें।
    5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026आपत्तियों का निपटाराचुनाव आयोग सभी शिकायतों की जांच कर उन्हें सुधारेगा।
    7 अक्टूबर 2026फाइनल एसआईआर लिस्टझारखंड की 100% शुद्ध और नई वोटर लिस्ट जारी हो जाएगी।

    कल सुबह यानी 30 जून को सुबह 11 से 12 बजे तक राज्य के सभी बूथों पर ‘चुनाव पाठशाला’ का आयोजन भी किया जा रहा है। चुनाव आयोग की अपील है कि जागरूक बनें, अफवाहों पर ध्यान न दें और जब बीएलओ आएं तो सही जानकारी देकर लोकतंत्र के इस महा-सत्यापन में अपना सहयोग दें।

    Also Read : रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    and your vote will be confirmed. BLOs will visit every home starting tomorrow; just one signature कल से घर-घर आएंगे BLO बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार
    Next Article झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.