Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट
    क्राइम

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 12 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए कार की सीटों के पीछे खास तौर पर गुप्त बॉक्स बनवा रखा था। इसी बॉक्स में अफीम के पांच पैकेट छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने कार, दो मोबाइल फोन और चाबी का गुच्छा भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बुंडू से भारी मात्रा में अफीम लेकर हजारीबाग की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही रुरल एसपी गौरव गोसेवामी के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय) प्रथम अमर कुमार पाण्डेय और ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने रांची-रामगढ़ रोड स्थित एनएच-20 पर भेड़ा पुल के पास वाहन जांच शुरू कर दी।

    सीट के पीछे बने बॉक्स में छिपाकर रखी थी अफीम

    जांच के दौरान यूपी नंबर की एक सिल्वर रंग की वर्ना कार वहां पहुंची। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार में सवार दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उनके जवाब और हावभाव पर पुलिस को शक हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए कार की तलाशी ली गई। जांच के दौरान चालक सीट और उसके बगल वाली सीट के पीछे बने दोनों बॉक्स बंद मिले। आरोपियों में से एक के पास मिली चाबी से जब बॉक्स खोला गया तो पुलिस भी हैरान रह गई। एक बॉक्स से तीन पैकेट और दूसरे बॉक्स से दो पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों में कुल 12 किलोग्राम अफीम मिली। मौके पर ही जांच किट से इसकी पुष्टि भी की गई।

    बिहार और रांची के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय रॉबिन राज और 24 वर्षीय सुखलाल मुण्डा के रूप में हुई है। रॉबिन राज मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है और फिलहाल ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास किराये के मकान में रह रहा था। वहीं सुखलाल मुण्डा रांची जिले के दशमफॉल थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुखलाल मुण्डा का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में एससी-एसटी थाना में दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य मिटाने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज हो चुका है। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 12 किलोग्राम अफीम, यूपी नंबर की वर्ना कार, दो मोबाइल फोन और एक चाबी का गुच्छा जब्त किया है। ओरमांझी थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसके पास पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

    Ranchi Police deals a severe blow to drug traffickers. नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    Related Posts

    क्राइम

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026
    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.