Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 14, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित ढहूं गांव में शनिवार देर रात एक जंगली हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात करीब एक बजे जब अधिकांश लोग अपने घरों के बाहर या छतों पर सो रहे थे, तभी अचानक चिंघाड़ते हुए हाथी गांव की बस्ती में पहुंच गया। हाथी को देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

    ग्रामीणों ने बताया कि हाथी काफी देर तक गांव में घूमता रहा और कई घरों तथा खेतों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ।

    शटर उखाड़कर घरों में घुसा हाथी

    ग्रामीणों के अनुसार हाथी ने सीधे रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। उसने लीलू महतो, राजेंद्र महतो और नामधारी महतो के घरों एवं दुकानों के लोहे के मजबूत शटर उखाड़ दिए। इसके बाद हाथी ने दो अन्य घरों की खिड़कियां तोड़ डालीं और अंदर रखे चावल को निकालकर खा गया। बताया जा रहा है कि हाथी ने करीब एक क्विंटल चावल चट कर दिया।

    सब्जी की फसल भी की बर्बाद

    हाथी ने गांव के आसपास लगे सब्जी के खेतों में भी जमकर उत्पात मचाया। कई किसानों की फसल रौंद दी गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रविवार सुबह ग्रामीण नुकसान का आकलन करते नजर आए।

    पूरी रात डर के साये में रहे लोग

    ग्रामीणों का कहना है कि हाथी काफी आक्रामक था। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। गांव के लोगों ने किसी तरह खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखा। हाथी के गांव में घूमने के दौरान लोग पूरी रात डर के साये में जागते रहे।

    वन विभाग पर उठे सवाल

    घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि हाथियों को खदेड़ने के लिए विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षित टीम तैयार की गई है, लेकिन घटना के समय कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची।

    ग्रामीण दीपक कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि हाथी के गांव में घुसने की सूचना विभाग को दी गई थी, लेकिन क्विक रिस्पांस टीम ने आने में रुचि नहीं दिखाई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हाथियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित स्थानीय युवक केवल मानदेय लेने तक सीमित हैं और जरूरत पड़ने पर सक्रिय नहीं होते।

    मुआवजे और कार्रवाई की मांग

    घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

    and tramples crops. Elephant goes on a rampage in Chatra; destroys houses and shops घर-दुकान तोड़े चतरा में हाथी का तांडव फसलों को रौंद किया तहस-नहस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग
    Next Article प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.