Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Nov, 2025 ♦ 5:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रक्तदान बहुत जरूरी, इसे जन आंदोलन बनाने की करें पहल : DC
    झारखंड

    रक्तदान बहुत जरूरी, इसे जन आंदोलन बनाने की करें पहल : DC

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 12, 2025Updated:November 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को सदर अस्पताल बोकारो स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन DC अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार और सिविल सर्जन डॉ. ए. बी. प्रसाद ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया।

    डीसी ने कहा – रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य

    उद्घाटन के बाद DC अजय नाथ झा ने कहा कि रक्तदान बहुत जरूरी है, इससे किसी को कमजोरी नहीं होती बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है और नया रक्त बनता है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। डीसी ने कहा, “रक्तदान से किसी की जान बचती है। हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।”

    अधिकारियों ने की पहल

    शिविर की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. ए. बी. प्रसाद और मनरेगा नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे ने रक्तदान कर की। उपायुक्त ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि दूसरों को प्रेरित करने से पहले स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। पहले दिन कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी रक्तदान में शामिल हुए।

    सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील

    DC ने सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा है और इसमें हर नागरिक को योगदान देना चाहिए। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा, “रक्तदान से किसी का जीवन बचता है, यह सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। सभी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।”

    12 से 28 नवंबर तक चलेगा विशेष रक्तदान अभियान

    सिविल सर्जन डॉ. ए. बी. प्रसाद ने बताया कि 12 से 28 नवंबर तक पूरे जिले में विशेष रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। उद्देश्य है – जिले में रक्त की कमी दूर करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना।

    DC ने किया ईमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण

    रक्तदान शिविर के बाद DC और डीडीसी ने सदर अस्पताल के ईमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की स्थिति, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए।

    मौके पर उपाधीक्षक डॉ. एन. पी. सिंह, डॉ. सेलिना टुडू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

    Also Read : देवघर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

    25वें झारखंड स्थापना दिवस पर सदर अस्पताल बोकारो में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन Blood donation is very important everyone should come forward and donate blood: DC Ajay Nath Jha Voluntary blood donation camp organized at Sadar Hospital Bokaro on the 25th Jharkhand Foundation Day रक्तदान बहुत जरूरी सभी आगे बढ़कर करें रक्तदान : DC अजय नाथ झा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
    Next Article लातेहार में JJMP के सब-जोनल कमांडर और एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    झारखंड

    जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    November 12, 2025
    गुमला

    गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर बेचते थे गुमला में, पुलिस ने तीन तस्कर को दबोचा

    November 12, 2025
    कोर्ट की खबरें

    कल्लू यादव ह’त्याकां’ड में दो दोषियों को उम्रकैद, तीसरा बरी

    November 12, 2025
    Latest Posts

    14 नवंबर को AN कॉलेज के लिए मार्ग बंद, आसपास के रूट डायवर्ट

    November 12, 2025

    जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    November 12, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : एनडीए संभावित जीत के लिए जश्न की तैयारी में जुटा

    November 12, 2025

    गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर बेचते थे गुमला में, पुलिस ने तीन तस्कर को दबोचा

    November 12, 2025

    कल्लू यादव ह’त्याकां’ड में दो दोषियों को उम्रकैद, तीसरा बरी

    November 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.